माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय को बहराइच में बनाने की मांग

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l सामाजिक संगठन कलाम फाउंडेशन नें देवीपाटन मण्डल के लिए घोषित राज्य विश्वविद्यालय को बहराइच में स्थापित करने के लिए मांग की है।
कलाम फाउंडेशन के संस्थापक अमर सिंह नें बताया कि गोंडा जनपद से राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की दूरी लगभग 61 किलोमीटर, बलरामपुर से सिद्धार्थ विश्वविद्यालय लगभग 47 किलोमीटरl इस तरह से अगर देखा जाए तो दोनों जनपदों के पास कोई ना कोई विश्वविद्यालय नजदीक में है।

जबकि बहराइच जनपद से राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय लगभग 126 किलोमीटर जबकि सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी लगभग 135 किलोमीटर है। अगर घोषित विश्वविद्यालय की स्थापना विशेश्वरगंज के आस-पास कहीं होती हैl तो विश्वविद्यालय की बलरामपुर से दूरी लगभग 47 किलोमीटर, गोंडा की दूरी लगभग 34 किलोमीटर, श्रावस्ती की दूरी लगभग 33 किलोमीटर और बहराइच की दूरी लगभग 34 किलोमीटर पड़ेगीl इस तरह से विश्वविद्यालय लगभग सभी जनपदों के मध्य में पड़ेगा। इसी प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।

इस अवसर पर समाजसेवी अजय शर्मा, अक्षय शर्मा, कुंवर दिवाकर सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव के साथ-साथ रूपेश सिंह जीतू, रवि सिंह पंवार, जायर नकवी, अरविन्द सिंह मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

5 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

7 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

7 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

8 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

8 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

8 hours ago