गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गोलघर जिला परिषद रोड जिला पंचायत कार्यालय के गेट पर यहां के दुकानदारों ने डस्टबिन लगाने की मांग की है। यहां के कुछ दुकानदारों ने बताया कि इस रोड पर डस्टबिन ना होने के कारण कूड़ा पॉलिथीन आदि खुले में फेंका जाता है, जिससे यहां की नालियां जाम हो जा रही हैं जिससे जल निकासी की व्यवस्था बाधित हो रही है। जब कि गेट के आसपास नगर सहकारी बैंक सहित् कई बैंक के कार्यालय, स्कूल ऑनलाइन स्टेशनरी की दुकान भी बड़ी संख्या में स्थित है। यहां के लोगों ने बताया कि लोग अपने दुकान व अपने कार्यालय का कूड़ा मुख्य सड़क के किनारे रख देते हैं, जो हवा चलने पर सारा कूड़ा पॉलिथीन कागज नालियों में जमा हो जाता है। जिस से यहां की नालियां ओवरफ्लो हो जाती हैं। यहां के कुछ दुकानदारों ने बताया की डस्टबिन लगाने हेतु कई बार नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को अवगत कराया गया, लेकिन यहां पर डस्टबिन आज तक नहीं लग पाया। जिस से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है।
✍️ डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ मैया शैलसुता ब्रह्मचारिणी माँ,चंद्रघंटा देवी कुशमांडा माता,स्कन्दमाता कात्यायिनी माता,कालरात्रि,…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नवाचार एवं उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…
पश्चिम एशिया में जारी Middle East संकट का असर अब भारत के दवा बाजार पर…
UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…