Monday, March 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबरहज को मथुरा-काशी बनाने की मांग: कमलेश शुक्ला

बरहज को मथुरा-काशी बनाने की मांग: कमलेश शुक्ला

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार शाम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बरहज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरैना शुक्ल के सपा नेता कमलेश शुक्ला ने शिष्टाचार भेंट की।इस मुलाकात के दौरान कमलेश शुक्ला ने अखिलेश यादव से कहा कि बरहज वासियों की मांग है कि बरहज को मथुरा और काशी की तरह विकसित किया जाए। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी शासनकाल में बरहज एक प्रमुख व्यापार केंद्र और धार्मिक स्थल था। यहाँ पानी के जहाजों और रेलवे के माध्यम से व्यापार होता था, और दूर-दूर से लोग व्यापार व धार्मिक यात्राओं के लिए आते थे। कमलेश शुक्ला ने मांग की कि समय के साथ बरहज के ऐतिहासिक स्थल और मंदिर मात्र अवशेष बनकर रह गए हैं। इन मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों का पुनर्निर्माण और संरक्षण कर इसे मथुरा और काशी की तर्ज पर विकसित किया जाए। इससे न केवल क्षेत्र का सांस्कृतिक महत्व बढ़ेगा, बल्कि पर्यटन और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments