झाड़ियों से मिले नवजात को गोंद लेने की मांग, सब्जी विक्रेता के बेटे ने डीएम को सौंपा आवेदन

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। घुघली थाना क्षेत्र के बैकुंठी धाम के पास झाड़ियों में मिले एक नवजात शिशु को लेकर अब गोंद लेने की मांग तेज हो गई है।
प्राप्त समाचार के अनुसार सब्जी विक्रेता हरिश्चंद्र गौड़ को शुक्रवार की रात झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। वे तत्काल मौके पर पहुंचे और शिशु को निकालकर घर ले आए। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को अपनी अभिरक्षा में लेकर जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मंगलवार को हरिश्चंद्र गौड़ के पुत्र राजन ने जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा से मुलाकात कर बच्चे को गोद लेने की औपचारिक अनुमति मांगी। राजन ने बताया कि उनकी पत्नी को कोई संतान नहीं है और वे उस बच्चे की परवरिश में कोई कमी नहीं आने देंगे।हरिश्चंद्र गौड़ ने भी डीएम को लिखे पत्र में कहा कि जब वे बच्चे को मांग रहे थे तो पुलिस ने देने से मना कर दिया। उन्होंने आग्रह किया कि बच्चे को उन्हीं के परिवार को सौंपा जाए।
जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल इस मामले में दो और परिवारों ने भी गोद लेने की अर्जी दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी आवेदनों पर नियमों के अनुसार विचार किया जाएगा।
इस दौरान ग्राम सभा के कई लोग भी मौजूद रहे, और उन्होंने भी बच्चे की भलाई को देखते हुए उचित निर्णय लेने की मांग की।

rkpshomnath

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

16 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

16 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

16 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

16 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

16 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

17 hours ago