उद्योग व्यापार मंडल की बहराइच ने भेजा ज्ञापन
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिक्षक दिवस व श्रमिक दिवस की तर्ज पर दानवीर “भामाशाह की जयंती” को “व्यापारी दिवस” के रूप में घोषित करने की मांग की हैl
इस संबंध में उद्योग व्यापार मंडल की बहराइच इकाई ने जिलाध्यक्ष गौरीशंकर भानीरामका के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर के माध्यम से भेजा है l व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित अपने ज्ञापन में लिखा है कि भामाशाह अपने त्याग एवं दानवीरता के कारण इतिहास में अमर हो गये हैं। भामाशाह ने महाराणा प्रताप को राष्ट्र की रक्षा के लिए अपनी सारी जमा पूंजी दान कर दी थी।
एक अन्य समाचार के अनुसार उद्योग व्यापार मंडल नानपारा इकाई ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भेजते हुए दानवीर भामाशाह की जयंती को व्यापारी दिवस के रूप में घोषित किए जाने की मांग की है।
संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नायब तहसीलदार हबीबुर्रहमान को व्यापार मंडल नानपारा के अध्यक्ष अब्दुल मुशीर सेठ के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपाl
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…