स्मार्टफोन वीडियो लैरिंगोस्कोपी से डिलीवरी सफल, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

प्रदेश के किसी जिला अस्पताल में अपनी तरह का पहला आपरेशन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जिला महिला चिकित्सालय में एनेस्थीसिया की मॉडर्न टेक्नोलॉजी, स्मार्टफोन वीडियो लारिंगोस्कोपी से जीवनरक्षक नली सांस की नली में डाल कर सफल ऑपरेशन किया गया। आपरेशन सफल रहा। अभी तक इस तकनीक का उपयोग संजय गाँधी पीजीआई, राम मनोहर लोहिया अस्पताल, अध्ययन शोध संस्थाओं में किया जाता है। प्रदेश के किसी सरकारी अस्पताल में यह ऑपरेशन इसके पूर्व नहीं हुआ है।

प्रसव पीड़िता ने रीढ़ की हड्डी में इंजेक्शन लगाने से मना कर दिया। तब निश्चेतक डॉ. संतोष त्रिपाठी एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि सिंह की टीम ने इस नई विधि को अपनाते हुए महिला का सफल ऑपरेशन किया और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. संतोष त्रिपाठी ने बताया कि सिजेरियन डिलीवरी के लिए जब मरीज ने स्पाइनल एनेस्थीसिया को मना कर दिया तो एनेस्थीसिया की मॉडर्न टेक्नोलॉजी स्मार्टफोन वीडियो लारिंगोस्कोपी से जीवन रक्षक नली, सांस की नली में डाली गई। जो कि किसी भी जिला अस्पताल स्तर पर अपने तरह का पहला प्रयोग है।

rkpnews@desk

Recent Posts

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

3 hours ago

जिला निर्वाचन कार्यालय का होगा कायाकल्प, डीएम ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…

3 hours ago

जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दलित बस्ती में सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी बना परेशानी का सबब, संक्रामक…

3 hours ago

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

18 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

19 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

19 hours ago