डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या, सामान लूटकर फरार हुए अपराधी

सीतामढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात, ओलिपुर गांव की घटना

सीतामढ़ी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के ओलिपुर गांव में गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने डिलीवरी बॉय की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 28 वर्षीय राहुल कुमार मंडल के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, राहुल गुरुवार शाम रोज की तरह ग्राहकों के पार्सल लेकर ओलिपुर गांव गया था। डिलीवरी पूरी करने के बाद वह लौट ही रहा था कि बाइक सवार अपराधियों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने नजदीक से गोली मार दी, जिससे राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अपराधी उसके पास मौजूद पार्सल और अन्य सामान लूटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को खबर दी। रुन्नीसैदपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन तेजी से की जा रही है। अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी होगी। इधर, राहुल की मौत से परिवार और स्थानीय लोगों में कोहराम मचा हुआ है। लोगों ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अपराध पर लगाम कसने की मांग की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago