हवन पूजन के साथ गणेश प्रतिमा का किया गया विसर्जन

गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा नगर

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगरपालिका कार्यालय मे गणेश चतुर्दशी के पावन अवसर पर लोक कल्याण के लिए श्रद्धा के साथ पूजन अर्चन कर गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित किया गया।
शुक्रवार को नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम सुंदर जायसवाल द्वारा पूजन, हवन कर, गणपति बप्पा की मूर्ति को हाथो मे उठाकर ढ़ोल नगाड़ो के साथ पालिका गेट से नगर के मुख्य सड़क से होते हुए, थाना घाट पहुँचे। जहाँ पर जयकारे के साथ सरयू की जलधारा मे गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जित कीया गया । इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप,मनोज गुप्ता, संतोष गहमरी, राजा जायसवाल, आनंद सिंह, नथुनी मद्देशिया, अनमोल मिश्रा, शम्भूदयाल भारती, महेश जायसवाल, श्रवण कुमार, अनूप शाह सहित सैकड़ो कर्मचारीगण मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago