बांका(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) दिल्ली के सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार गायक मनोज तिवारी शुक्रवार की देर रात सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर कांवड़ यात्रा करते हुए बांका जिले के प्रसिद्ध सुईया पहाड़ पहुंचे। इस दौरान उनका जोश और श्रद्धा देखते ही बन रही थी।
मनोज तिवारी ने यहां कंधे से कांवड़ उतारे बिना ही भारी भीड़ के बीच एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजन प्रस्तुत किए। उनके सुरों ने माहौल को पूरी तरह शिवमय बना दिया। ‘बम-बम बोल रहा है काशी’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
कांवड़ियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने मनोज तिवारी का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से देश और समाज की खुशहाली की प्रार्थना की।
ज्ञात हो कि सुल्तानगंज से देवघर तक की लगभग 105 किलोमीटर लंबी यह पैदल यात्रा सावन और भादो मास में लाखों श्रद्धालु करते हैं, जिसमें सुईया पहाड़ एक प्रमुख पड़ाव माना जाता है।
अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…
रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…
US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…
• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…