तेज बारिश से उलाई नदी पर बना बरमसिया कॉजवे पुल धंसा, आवागमन ठप

जमुई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)तेज बारिश के बीच जमुई जिले के झाझा प्रखंड में उलाई नदी पर बने बरमसिया कॉजवे पुल का करीब 20 फुट हिस्सा शनिवार को धंस गया। यह पुल झाझा शहर समेत आसपास के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग था। लगातार हो रही भारी वर्षा और नदी में तेज बहाव ने पुल की नींव को कमजोर कर दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से बारिश के बाद पुल में करीब डेढ़-डेढ़ फुट गहरी दरारें बन चुकी थीं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद तेज धार के दबाव को पुल झेल नहीं सका और इसका एक बड़ा हिस्सा धंसकर नदी में समा गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से झाझा शहर, बरमसिया, रतनपुर, सोनवर्षा, मझुआ और आसपास के अन्य गांवों का संपर्क बाधित हो गया है। अब लोगों को वैकल्पिक मार्ग से लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा है।

प्रशासन ने पुल के पास बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत या नए निर्माण के संबंध में शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

20 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago