दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन: डॉक्टर की नौकरी छोड़ फरार हुईं डॉ. शाहीन सईद, नेत्र सर्जन पति से लिया तलाक, अब खुफिया एजेंसियों के रडार पर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली ब्लास्ट केस में गिरफ्तार फरीदाबाद निवासी डॉ. शाहीन सईद की कहानी चौंकाने वाली है। कभी मेडिकल कॉलेज की टॉपर रहीं शाहीन ने सात साल तक जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर में प्रवक्ता के रूप में काम किया, लेकिन वर्ष 2013 में बिना सूचना दिए नौकरी छोड़कर लापता हो गईं। कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। आखिरकार वर्ष 2021 में शासन ने उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, शाहीन ने जनवरी 2003 में एमबीबीएस और दिसंबर 2005 में एमडी (फार्माकोलॉजी) की डिग्री हासिल की थी। 2006 में लोक सेवा आयोग के माध्यम से उनकी नियुक्ति हुई थी। बीच में उनका तबादला कन्नौज मेडिकल कॉलेज हुआ, लेकिन वे जल्द ही वापस कानपुर लौट आईं।

वर्ष 2013 में अचानक नौकरी छोड़ने के बाद उनका कोई अता-पता नहीं चला। बाद में उन्होंने कॉलेज से अनुभव प्रमाणपत्र मांगा, जिसमें उन्होंने अपना पता लखनऊ की इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परवेज सईद का बताया। बताया जा रहा है कि शाहीन और उनके पति डॉ. हयात जफर (नेत्र रोग विशेषज्ञ, पीएमएस डॉक्टर) के बीच 2015 में तलाक हो गया था।

ये भी पढ़ें – दुबौली में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन गूंजी भक्ति की स्वर लहरियां

शाहीन के पिता के अनुसार, उनकी बेटी ने मां की बीमारी के बाद डॉक्टर बनने का निश्चय किया था। वह बचपन से ही पढ़ाई में तेज और सेवा-भावी रही। मोहल्ले के लोगों को आज भी विश्वास नहीं हो रहा कि शाहीन किसी आतंकी नेटवर्क से जुड़ी हो सकती हैं। कई लोग इसे “माइंडवॉशिंग का मामला” बता रहे हैं।

खुफिया एजेंसियां फिलहाल शाहीन के संपर्कों और गतिविधियों की तहकीकात में जुटी हैं। उनके सहारनपुर कनेक्शन भी सामने आए हैं। सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित अस्पताल से हाल ही में गिरफ्तार किए गए डॉ. आदिल अहमद और मुअज्जिम के बयान में शाहीन का नाम उजागर हुआ। अब एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि शाहीन ने किन-किन जगहों पर काम किया और किससे संपर्क में रही।

ये भी पढ़ें – सृष्टि को हिला देने वाला वह क्षण जब देवता भी हुए नतमस्तक

Karan Pandey

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

3 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

4 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

4 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

5 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

5 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

5 hours ago