एकेडमिक ग्लोबल स्कूल में आयोजित हुआ अलंकरण समारोह

कक्षा ग्यारहवीं के शाश्वत प्रताप हेड बॉय व वसुंधरा हेड गर्ल चुनी गई

गोरखपुर।(राष्ट्र की परम्परा) पादरी बाजार क्षेत्र के जंगल धूषण स्थित एकेडमिक ग्लोबल स्कूल में शुक्रवार को छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शाश्वत प्रताप राव को विद्यालय के हेड बॉय और वसुंधरा श्रीवास्तव को हेड गर्ल के रूप में चुना गया।
विद्यालय के चेयरमैन संजीव कुमार, निदेशक राजेश कुमार, निदेशक करुणा भदानी, सहायक निदेशक संदीप कुमार, प्रधानाचार्य वीसी चॉको, एडमिनिस्ट्रेटर अफरोज खान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यालय के छात्रों द्वारा पथ संचलन किया गया।


इस दौरान छात्रों ने विद्यालय के मैनेजमेंट टीम को सलामी दी। इसके बाद अलंकरण समारोह का शुभारंभ किया गया जिसमें आकांक्षा जायसवाल हेड गर्ल, उदयराज सिंह हेड बॉय, क्लीनिनेस सेक्रेटरी अजय सृजन, डिसिप्लिन सेक्रेटरी अंकिता वर्मा, कल्चरल सेक्रेट्री प्रगति, स्पोर्ट्स कैप्टन ब्वाय करण कसेरा, स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल अनुष्का चौहान चुनी गई। वहीं जूनियर विंग में शाश्वत प्रताप राव, हेड बॉय, वसुंधरा श्रीवास्तव हेड गर्ल, आयुषी कुमारी क्लीनिनेस सेक्रेटरी, अथर्व मानस डिसिप्लिन सेक्रेटरी, प्रिया कुमारी कल्चरल सेक्रेट्री, आयुष सिंह स्पोर्ट्स कैप्टन, अनामिका स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल चुनी गई।
इसके अलावा अचीवर हाउस कैप्टन दीपांशु व वैष्णवी त्रिपाठी, इन्नोवेटर हाउस से अक्षत शर्मा व वैष्णवी ओझा, मोटीवेटर से ऋषभ व तनिष्का कुशवाहा जबकि प्रोग्रेसर से यथार्थ मिश्रा व स्मृति पांडेय कैप्टन चुने गए।
इसके बाद हेड गर्ल द्वारा कार्यक्रम समापन पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

विद्यालय के चेयरमैन संजीव कुमार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए बैज लगाकर व फीता पहना कर छात्रों को सम्मानित किया।
निदेशक राजेश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय के चुने हुए छात्रों को ही यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में यह उनका नैतिक कर्तव्य है कि अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए नैतिकता के साथ उस जिम्मेदारी का निर्वहन करें यही उनका कर्तव्य है। इसके बाद निदेशक ने सभी चुने हुए लोगों छात्रों को शुभकामनाएं दी।
प्रधानाचार्य वीसी चॉको ने कहा कि सभी छात्रों को निश्चित तौर पर विशेष जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह की जिम्मेदारियों को निभाते हुए यह सभी छात्र भविष्य में एक बेहतर नेतृत्वकर्ता बन सकते हैं।
अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

ग्रहों की चाल, उम्मीदों के सवाल; मेष से मीन तक पढ़िए भाग्य का हाल!

पंचांग और राशिफल | 5 नवंबर 2026, गुरुवारपंचांग की जरूरी जानकारी (लगभग 150 शब्द)दिन: गुरुवार,…

5 hours ago

आओ, किसी के घर का भी दिया जलाएँ!

🪔 विशेष कविता | दीपावली संदेश 🪔आओ, किसी के घर का भी दिया जलाएँ!इस दीपावली…

5 hours ago

जब अकबर ने हेमू को हराया, भारत ने मंगल की ओर बढ़ाया कदम

5 नवंबर का इतिहास इतिहास के पन्नों में 5 नवंबर की खास जगह है। इसी…

5 hours ago

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को ऐतिहासिक झटका!

कांग्रेस पर डेमोक्रेट्स का कब्जा, क्या 2028 की सत्ता की पटकथा अभी से लिखी गई?…

5 hours ago

यूपी के 75 जिलों में बदले मतदान केंद्रों का गणित, 1.73 लाख बूथों पर जारी होगी नई वोटर लिस्ट

Ai निर्मित यूपी में मतदाता सूची से पहले बड़ा बदलाव! 3,786 बूथ घटे, अब 1.73…

5 hours ago