प्रतिभा वेलफेयर व भार्गव समिति ने वृद्धाश्रम में मनाई दीपावली

  • बुजुर्गों व महिलाओं को वितरित किए गए दिवाली गिफ्ट व नए कपड़े

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा )प्रतिभा वेलफेयर सोसाइटी व भार्गव समिति के संयुक्त तत्वावधान में गोकुलधाम वृद्ध आश्रम में निराश्रय बुजुर्गों के साथ दीपावली त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।
सोसायटी के सदस्य और पदाधिकारियों ने सबसे पहले बुजुर्गों के साथ गोकुलधाम में विभिन्न जगहों पर दीए जलाए। इसके बाद केक काटकर दीपावली त्यौहार मनाया गया।


इस अवसर पर सभी बुजुर्गों को फल व नए कपड़े वितरित किए गए। इसके अलावा दीपावली पर गिफ्ट व मिठाई भी वितरित किया गया। इस अवसर पर बुजुर्गों ने बच्चों की तरह उत्साह दिखाते हुए इको फ्रेंडली पटाखे भी जलाए।
संस्था की अध्यक्ष करुणा भदानी ने कहा कि हम सभी विभिन्न त्योहारों को अपने परिवार के साथ मनाते हैं लेकिन निराश्रित बुजुर्गों को उस दिन अपने परिवार की बेहद याद आती हैं। ऐसे समय में हमें इनके साथ दिवाली सहित अन्य त्योहार मना कर इन्हें खुश रखने की कोशिश करनी चाहिए। यह सभी का नैतिक कर्तव्य बनता है कि निराश्रित बुजुर्गों की हर संभव मदद व सेवा की जाए।
प्रतिभा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सभी त्यौहार गोकुलधाम वृद्ध आश्रम के लोगों के साथ मनाया जाता है ताकि उन्हें अपने परिवार की कमी महसूस ना हो।
इस अवसर पर स्वाति कुमार, संगीता अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, शुश्रेया तिवारी आदि मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

10 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago