अस्पताल की लापरवाही ने छीन लिया मां बाप से उनका मासूम

अस्पताल माफिया लूट रहें है लोगों की जान और माल

*हर रोज़ कोई नया अबुजर इन अस्पताल माफियाओं का बन रहा शिकार

गोरखपुर (राष्ट्र कीपरम्परा) उस बाप के दिल से पूछिए की उस पर क्या बीती जब उसके मासूम ने उसके हाथों पर दम तोड़ दिया। वह बाप जो आंखों में अपने बच्चे के लिए तमाम सपने और उम्मीदें सजाकर आया था लेकिन अब उसका हाथ खाली है क्योंकि अस्पताल की लापरवाही ने उसके सारे सपने चकना चूर कर दिया।
गीडा थाना के पिपरौली गावँ के निवासी अबुजर अंसारी ने अपनी गर्भवती पत्नी को अमन हॉस्पिटल में एडमिट कराया जहाँ एक शिशु का जन्म हुआ लेकिन अस्पताल की लापरवाही से मासूम की मौत हो गई। अस्पताल में वो सुविधाएं थी ही नही जो एक मासूम के जन्म के बाद जरूरी होती हैं।
कहा जाता है कि डाक्टर भगवान का रूप है लेकिन धरती के इस भगवान की छवि को कुछ मुनाफाखोर दागदार करने में जुटे हैं।
शहर में तमाम ऐसी जगह है जहां किराए के मकान को लेकर चमक दमक भरा अस्पताल का बोर्ड लगा देने और बोर्ड पर आधा दर्जन डॉक्टरों का नाम और अस्पताल से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता का प्रचार कम दामों में कर देने भर से मरीजों की भीड़ लग जाती है।


ऐसे अस्पतालों में ज़्यादातर ग्रामीण अंचलों से किफायती डर पर शहर में अच्छे इलाज का सपना लिए अपने मरीजों को लेकर आते हैं लेकिन जब ये अस्पताल के चक्रव्यूह में एक बार फंस जाते हैं तो उम्मीद से कई गुना ज्यादा धन खर्च कर देने के बाद भी ज़्यादातर इन्हें राहत नही मिलती। जब तक ये खर्च का गुणा गणित लगाते हैं तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।
ऐसे मामले तभी प्रकाश में आते हैं जब मरीज़ की जान चली जाती है वो भी तब जब मरीज़ के परिजन हिम्मत जुटाकर विरोध करते हैं। ऐसा नही है कि स्वास्थ्य विभाग को ऐसे अस्पतालों की खबर नही है।
वहीं ऐसे मामलों में स्थानीय पुलिस के सहयोग से ज़्यादातर मरीजों के परिजनों को ही नुकसान उठाना पड़ता है क्योंकि कहीं न कही अस्पताल के मुनाफे का कुछ हिस्सा इन्हें भी मिलना होता है। गोरखपुर में हर रोज़ एक नया अबुजर इन अस्पताल माफियाओं का शिकार बनता है लेकिन सब कुछ जानने के बाद भी कुकुरमुत्ते की तरह फैले इन अवैध और मानक के विपरीत चल रहे अस्पतालों पर यहां के ज़िम्मेदार मौन हैं और ये लुटेरे आसानी से लोगों की जान और माल लूट रहे हैं।
बहरहाल अबुजर अंसारी ने कैंट थाने को तहरीर दे दिया है लेकिन उनको न्याय मिलने की बात तो दूर इस बात का ठिकाना भी नही की उनकी तहरीर पर मुकदमा लिखा जाएगा भी या वो तहरीर किसी पुलिस कर्मी की डायरी से होते हुए किसी डस्टबीन का हिस्सा बन जाएगी ।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

7 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

7 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

7 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

8 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

8 hours ago