देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नागरी प्रचारिणी सभा देवरिया द्वारा “राष्ट्रीय एकता के लिए हिन्दी आवश्यक है?” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें विषय के पक्ष से बीआरडी पी जी कालेज की छात्रा जिया रहमान प्रथम, बी आर डी पीजी से ही अंकिथा तिवारी द्वितीय, संत विनोबा पीजी कॉलेज की सारा एवं बी आर डी पी जी कालेज की अंशु चतुर्वेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विपक्ष से बीआरडी पी जी कॉलेज के चंदन कुशवाहा प्रथम आये। प्रतियोगिता में डां शकुंतला दीक्षित, बृजेन्द्र मिश्र, एवं ओंकार पाण्डेय ने निर्णायक का दायित्व उठाया। प्रतिभागी छात्रों को 14 सितम्बर को होने वाले हिंदी दिवस सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र दिया जायेगा।
14 सितम्बर को होने वाले सम्मान समारोह में कवि एवं साहित्यकार तोलेटी चन्द्रशेखर विशाखापत्तनम को “नागरी रत्न”, कहानीकार एवं साहित्यकार, डां प्रेमशीला शुक्ल, देवरिया को “नागरी भूषण” तथा कवि दयाशंकर कुशवाहा, देवरिया को”नागरी श्री”सम्मान से अलंकृत किया जायेगा। समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर जयप्रकाश नारायण द्विवेदी पूर्व निदेशक श्रीद्वारिकाधीश संस्कृत अकादमी एण्ड इण्डोलाजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारका गुजरात होंगे। अध्यक्षता सभाध्यक्ष आचार्य परमेश्वर जोशी करेंगे।
आज हुए वाद विवाद प्रतियोगिता के अवसर पर सभा के मंत्री डॉ अनिल कुमार त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सरोज कुमार पांडेय, इन्द्र कुमार दीक्षित, श्वेतांक करण त्रिपाठी, संयोजक डां सौरभ श्रीवास्तव, डां अभय द्विवेदी आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
पुरानी रंजिश में मारपीट और पिस्टल तानकर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल…
जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को स्टार्टअप, पेटेंट और प्रोटोटाइप विकास की दी गई जानकारी…
फोटो AI ✍️ लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सिसवा…
3572 में से 2908 मतदाताओं ने डाले वोट, डीएम-एसपी ने चार ब्लॉकों में परखी सुरक्षा…
यूपी-बिहार में MLC चुनाव: कहीं बंपर वोटिंग तो कहीं बवाल! 4 बजे तक यूपी में…