प्रो.माता प्रसाद त्रिपाठी का निधन विद्वत समाज की अपूरणीय क्षति: प्रो. राजवंत राव

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, पुरातत्त्व एवं संस्कृति विभाग में आचार्य माता प्रसाद त्रिपाठी के असामयिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गयी। आचार्य माता प्रसाद त्रिपाठी सन् 1968 से प्राचीन इतिहास विभाग में अनवरत प्रवक्ता, उपाचार्य और आचार्य पद पर कार्य करते हुए नौ वर्षों तक अध्यक्ष पद पर थे। वे ब्राह्मण धर्म एवं दर्शन एवं प्रतिमाशास्त्र के लब्धप्रतिष्ठ आचार्य थे। भारतीय संस्कृति के अध्ययन-अध्यापन के प्रति उनकी गहरी रुचि थी। शब्द व्युत्पत्ति के आधार पर वे इतिहास एवं संस्कृति के पुनर्विवेचन के पक्षधर थे। उन्होंने ‘शब्द एवं धरती’, सब रंग: लोक-राग, संधान, मोमगाछ पिघले एवं वागर्चना जैसी महत्त्वपूर्ण कृतियों का प्रणयन किया था। जो विद्वानों के मध्य समाद्रित थी। ललित निबन्धकार के रूप में ‘शब्द और धरती’ पर उन्हें उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान ने पुरस्कृत किया था।
साहित्यिक पत्रिकाओं में उनके अनेक लेख एवं गीत प्रकाशित हुये थे। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वे यश भारती से सम्मानित साहित्यकार थे। इतिहासविद एवं साहित्यकार होने के साथ-साथ वे एक नेकदिल तथा संवेदनशील मनुष्य थे। उनका निधन इतिहास, संस्कृति एवं साहित्य की अपूरणीय क्षति है। उनके निधन पर प्राचीन इतिहास, पुरातत्त्व एवं संस्कृति विभाग के शिक्षक, कर्मचारियों और छात्रों ने अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
कला संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर राजवंत राव ने कहा कि प्रोफेसर माता प्रसाद त्रिपाठी के निधन से विद्वत समाज की अपूरणीय क्षति हुई है. वह विद्वान होने के साथ-साथ बहुत ही भले एवं उदार मनुष्य थे।
शोक सभा में विभागाध्यक्ष प्रो. प्रज्ञा चतुर्वेदी, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. विपुला दुबे, कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. राजवन्त राव, प्रो. चित्तरंजन मिश्र, शीलता प्रसाद सिंह पूर्व अध्यक्ष, डॉ. मणीन्द्र यादव, डॉ. विनोद कुमार, स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासभा के महामंत्री डॉ. सुधीर राय, डॉ. आशुतोष कुमार सिंह एवं शोध छात्र/छात्राएँ उपस्थित थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गोरखपुर विकास प्राधिकरण में कर्मचारी संगठन का चुनाव सम्पन्न

अभय कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष निर्मल सिंह उपाध्यक्ष व पवन त्रिपाठी महामंत्री निर्वाचित गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)lगोरखपुर…

9 hours ago

दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर् गाव में शनिवार को मामूली विवाद ने…

9 hours ago

हर वर्ष मेधावी छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करता है निजी विद्यालय

सलेमपुर/देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)l विकासखंड सलेमपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुर गौरी स्थित श्रीराम पब्लिक स्कूल…

9 hours ago

विदाई की दहलीज़ पर थमे कदम आंखों में सपने और दिल में यादों का सैलाब

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी का प्रांगण उस समय भावनाओं…

9 hours ago

अमान्य विद्यालयों पर कसेगा शिकंजा, तत्काल बंद कराने के निर्देश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकास खंड भागलपुर में बिना मान्यता संचालित सभी विद्यालयों…

10 hours ago

अफवाह से बना ईंधन संकट, प्रशासन की सक्रियता से हालात हुए सामान्य

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में बीते दिनों गैस, डीजल और पेट्रोल को लेकर बना अस्थिरता…

10 hours ago