उतरौला(बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। बलरामपुर के समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य गैसड़ी विधायक डॉ शिव प्रताप यादव का शुक्रवार को निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर में गैसड़ी विधायक डॉ एसपी यादव के निधन की खबर सुनकर सपाईयों में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि,समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, गैसड़ी विधायक, 78 वर्षीय डॉक्टर शिव प्रताप यादव का शुक्रवार सुबह आठ बजे, हरियाणा के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह चार बार विधायक व दो बार मंत्री रह चुके थे। उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका नाम सपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल है। वह एमएलके कॉलेज में रसायन शास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर तैनात थे। डॉ शिव प्रताप यादव लोक दल व सपा के कई बार जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वह 1993, 1997, 2012 व 2022 में जिले के गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके थे। वर्ष 2002 व 2017 उन्हें मंत्री बनने का अवसर मिला। वह उत्तर प्रदेश वित्त निगम में चेयरमैन भी रह चुके हैं डॉक्टर शिव प्रताप यादव को मुलायम सिंह का काफी करीबी माना जाता था। लोग उन्हें तराई के गांधी के नाम से पुकारते थे। उनके निधन पर जिला अध्यक्ष माणिकलाल कश्यप,पूर्व विधायक डॉ आरिफ अनवर हाशमी,अनवर महमूद खान, मसूद खान, जगराम पासवान, डॉ एहसान खान, उतरौला विकास समिति अध्यक्ष विनय कुमार, प्रदेश सचिव तवक्कल हुसैन अनिल रिजवी, प्रदेश सचिव अंसार अहमद खान,विधानसभा प्रभारी मलिक एजाज, अल्पसंख्यक सभा जिला अध्यक्ष बहलौल नियाजी,,नगर अध्यक्ष मोहम्मद शकील इदरीशी,परशुराम वर्मा, नरसिंहपाल यादव, मोहम्मद मुकीम खां, मो० इजहार खां, नूरूउल्लाह खां सहित सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने शोक प्रकट किया है।
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।भागलपुर स्थित पक्का पुल, जिसे हाल के दिनों में घटनाओं के कारण…