उतरौला (बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। मजबूरियों के दौरान बढऩे वाली परेशानियों को ध्यान में रखकर बनाई गई कहावत ‘गरीबी में आटा गीला होना’ उतरौला में एक परिवार के साथ शुक्रवार को चरितार्थ हो गई। वे पहले से ही परेशानी से गुजर रहे थे, ऊपर से उनका आशियाना भी उजड़ गया। ऐसे में ये कहावत पूर्ण रूप से इस परिवार पर फिट हो गई।
उतरौला के मोहल्ला पटेल नगर वार्ड नंबर 24 में स्थित आस मोहम्मद का मकान भरभरा कर गिर गया। घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे की बताई जा रही है। घटना के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था। गनीमत यह रही की घटना में पूरा परिवार सुरक्षित बच गया। सिर्फ आस मोहम्मद के 12 वर्षीय लड़के को मामूली चोट लगी। आस मोहम्मद के परिवार मे पत्नी व उसके पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं । मेहनत मजदूरी करके आस मोहम्मद अपने परिवार का पालन पोषण करता है। गारे ईंट की दीवार पर रखे टीन टप्पर के दो छोटे छोटे कमरे के मकान में पूरा परिवार रहता गुजर बसर करता है। एक कमरा किचन के रुप में इस्तेमाल होता है जहां एक चूल्हा बना हुआ है और इसी चूल्हे पर लकड़ी जलाकर परिवार का भोजन आदि बनाया जाता है। दूसरे कमरे में पूरा परिवार रहता व सोता है। जिस गारा ईटा के दीवर पर रखे टीन शेड वाले कमरे में 26 जनवरी को सुबह पांच बजे जब पूरा परिवार सो रहा था तभी मकान का उत्तरी दीवार अचानक भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही कि दीवार बाहर की तरफ गिरा जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। एसडीएम अवधेश कुमार ने कहा कि हल्का लेखपाल को मौके पर भेज कर छति का आकलन कराया जा रहा है उचित सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…