डॉ.मधु सत्यदेव का निधन संस्कृत जगत की अपूरणीय क्षति : प्रो. राजवंत राव

डीडीयू के संस्कृत विभाग में शोक सभा कर दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की कृतकार्य आचार्य मधु सत्यदेव की निधन पर संस्कृत विभाग ने गहरा शोक प्रकट किया। इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर राजवंत राव ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि डॉ. मधु सत्यदेव संस्कृत साहित्य की उच्च कोटि की विदुषी थीं। वह बेहद संवेदनशील एवं उदार अध्यापिका थीं। उनके असामयिक निधन से न केवल संस्कृत विभाग की अपितु समाज की भी क्षति हुई है।
इस अवसर पर संस्कृत विभाग की समन्वयक डॉ. लक्ष्मी मिश्रा ने कहा कि वह एक नेक दिल इंसान थीं। डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी ने उनके गहन शोध कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. देवेंद्र पाल ने उनके गहरे सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। डॉ. रंजन लता ने शोध छात्रों के साथ उनके सरोकार व सह्रदय भाव की चर्चा की। हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर कमलेश गुप्त ने डॉ.मधु सत्यदेव से जुड़े अनेक संस्मरणों को साझा किया।
इस अवसर पर डॉ. रंजन लता, डॉ. कुलदीपक शुक्ल, डॉ.स्मिता द्विवेदी, डॉ. मृणालिनी समेत विभाग के कर्मचारी एवं विद्यार्थीयों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

15 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

23 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago