पूर्व ब्लाक प्रमुख कपिल देव सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
रतनपुरा ब्लाक के पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं दयानंद इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक कपिल देव सिंह की पुण्यतिथि दयानंद इंटर कॉलेज के प्रांगण में सादगी के साथ मनाई गई,कॉलेज परिसर में उपस्थित सभी अतिथियों ने दर्जनों शिक्षण संस्थानों के संस्थापक शिव शंकर सिंह एवं कपिल देव सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए। समारोह के मुख्य अतिथि सहित दर्जनों शिक्षण संस्थानों के संरक्षक, प्रबंधक, आदि सम्मानित गण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रमुख शिक्षाविद सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि कपिल देव सिंह सादगी और ईमानदारी के प्रतीक थे। उन्होंने पूरा जीवन समाज सेवा और लोगों के सुख-दुख में व्यतीत किया ऐसे महापुरुष हमारे समाज में कभी-कभी जन्म लेते हैं। उन्होंने कहा कि वही सच्चे अर्थों में मानव है जो परस्पर एक दूसरे के बीच बढ़ी हुई दूरी को मिटाकर वसुधैव कुटुंबकम की भावना का अनुसरण करें, ऐसे व्यक्ति स्वर्गीय कपिल देव सिंह थे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं युवा नेता माधवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि कपिल देव सिंह शिक्षा जगत के मालवीय एवं सहकारिता आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय शिव शंकर सिंह से प्रेरणा लेकर जीवन पर्यंत उनके पद चिन्ह पर चलते रहे, उनसे प्रभावित होकर इन्हें रतनपुरा ब्लाक का ब्लॉक प्रमुख एवं दयानंद इंटर कॉलेज का प्रबंधक जैसे प्रमुख दायित्व सौंप गए, ऐसे युग पुरुष एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति समाज में सदैव पूज्य रहेंगे, श्रद्धांजलि कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह, कॉलेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह एवं माध्यमिक शिक्षक चेतनारायण गुट के जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, शैलेंद्र सिंह , चंद्र मोहन सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य अशोक यादव, सूरेमन पांडेय, अरुण कुमार सिंह, अखिलेश कुमार प्रबल,यमुना प्रसाद,रामाश्रय सिंह,विजय सिंह रजनीश पटेल, विनोद सरोज, प्रमोद कुमार गुप्ता, एवं उदय नारायण सिंह, अरविंद सिंह, विकास कुमार, सूर्यभान सिंह,सहित सैकड़ो लोगों ने स्व शिव शंकर सिंह, और स्वर्गीय कपिल देव सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किए।

rkpnews@desk

Recent Posts

मातृ वंदन योजना में लापरवाही पर चार सीडीपीओ को नोटिस, शमशाबाद के सीडीपीओ पर कार्रवाई के निर्देश

आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका के 536 पदों पर चयन पूरा, शेष रिक्त पदों पर जल्द…

10 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कोतवाली तिराहे से पुलिस ने दबोचा

दो वाहनों की टक्कर के विवाद में युवक को लगी थी गोली, मामले में दर्ज…

10 hours ago

खेत में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

गांव के बाहर खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, एएसपी ने किया घटनास्थल का…

11 hours ago

दीवार में सेंध लगाकर लाखों के जेवर और 80 हजार नकदी ले उड़े चोर

तीन महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ, 500 मीटर दूर खेत में…

11 hours ago

मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से किया ताबड़तोड़ प्रहार

पुरानी रंजिश में युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल; मुकदमा दर्ज…

11 hours ago

शहीद कोठारी बंधुओं की स्मृति में विहिप-बजरंग दल ने लगाया रक्तदान शिविर

28 यूनिट रक्तदान कर दिया मानवता और सेवा का संदेश देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)अयोध्या में श्रीराम…

11 hours ago