कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ निवासी एक व्यक्ति का शव बुधवार की सुबह सेवरही थानाक्षेत्र तमकुही रोड रेलवे स्टेशन के नजदीक ग्राम पंचायत पिपरा मुस्तकिल अगरवा में मिलने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पिपराघाट चौकी पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक उक्त ग्राम पंचायत के बजरिया टोला निवासी रामेश्वर प्रताप सिंह पुत्र महावीर पटेल का शव कप्तानगंज थावे रेलखंड के उक्त गांव में मिला। युवक के ट्रेन की चपेट में आने की बात बताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज शमशेर यादव ने बरवाराजापाकड़ पुलिस बूथ के माध्यम से परिजनों तक खबर पहुंचाई। युवक एक दिन पूर्व रिस्तेदारी में जाने की बात कहकर घर से गया था। मृतक रामेश्वर अपने पीछे पत्नी सुमन देवी (36), पुत्री ज्योति पटेल (15), निधि पटेल (12) व पुत्र आर्यन पटेल (7) वर्ष को रोता बिलखता छोड़ गया,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…
विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…
दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…
छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…