पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी एक युवक का शव 8 किलोमीटर दूर बड़गांवा गांव के बाग में आम के पेड़ से फंदे से लटकता मिला। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने मौत को संदिग्ध बताया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत जलालपुर गांव निवासी पवन कुमार (25) पुत्र राकेश कुमार का शव गांव से 8 किलोमीटर दूर बड़गांवा गांव में मिलने की जानकारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त करवाई। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे सभी मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। पिता ने बताया कि रविवार रात को अचानक बेटा कहीं चला गया था। जिसका शव मिला है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जायेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

4 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

6 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

7 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

7 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

7 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

7 hours ago