बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बद्री पुरवा गांव निवासी युवक करन पुत्र भीखन ने अज्ञात कारणों के चलते पास में ही मौजूद जंगल में फांसी लगा ली, युवक के फांसी लगाने की खबर सुनते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। मृतक के भाई अजय ने बताया कि रात में खाना खाकर सभी लोग सो गए, सुबह जब उनका भाई करन बिस्तर पर नहीं मिला तो उन लोगों ने ढूढना शुरू किया तभी गांव के लोगों ने खबर दी कि जंगल में करन ने फांसी लगा ली है। मामले की सूचना तत्काल सुजौली पुलिस को दी गयी। थाना प्रभारी सुजौली ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि, मौके पर पहुंचकर युवक के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात मौत के कारणों का पता चलेगा।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…
देवरिया की SDM श्रुति शर्मा साइबर ठगी की शिकार, मोबाइल हैक कर मांगे गए पैसेदेवरिया…
सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)Iराष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहनाग के प्रांगण…
देवरिया शोक सभा: 44 पेंशनर्स को भावभीनी श्रद्धांजलि देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) शोक सभा का…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुबन तहसील क्षेत्र के जजौली स्थित प्रभा पब्लिक स्कूल में शनिवार…