मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मधुबन तहसील क्षेत्र के जजौली स्थित प्रभा पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन उत्साह और रचनात्मकता के माहौल में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया।
उद्घाटन के बाद उन्होंने छात्रों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का अवलोकन किया और उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय आपदा चेतावनी प्रणाली, मानव श्वसन तंत्र, रक्त शोधन प्रणाली, ऊर्जा दक्ष शहर, स्मार्ट कृषि प्रणाली, बांध का कार्यशील मॉडल, अपशिष्ट पदार्थों से विद्युत उत्पादन, जल चक्र, स्मार्ट सिटी और वायु प्रदूषण नियंत्रक जैसे विषयों पर आधारित मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से विज्ञान के व्यावहारिक पक्ष को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
अपने संबोधन में अंजनी कुमार पाण्डेय ने कहा कि इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करती है और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करती है। उन्होंने प्रयोगात्मक शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि विज्ञान और तकनीक की समझ ही भविष्य के भारत को मजबूत आधार देगी।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे वातावरण उत्सवमय हो गया। विद्यालय के प्रबंधक विनय जायसवाल और प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग, अभिभावक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
300 वर्ष पुराने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर का हिस्सा ढहा, श्रद्धालुओं में गहरा दुख; प्रशासन…
डीएम ने दिए सघन जांच के निर्देश, बाल श्रमिक मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई महराजगंज(राष्ट्र…
शोक की लहर दो मिनट मौन रख दी गई श्रद्धांजलि गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)कलेक्ट्रेट में तैनात…
अपने दरवाजे पर खड़ी गाड़ी हो तो आपत्ति, सार्वजनिक परिसर में क्यों नहीं? गोरखपुर(राष्ट्र की…
डीएम ने अनाथ बहनों के भविष्य संवारने की पहल की देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कीर्ति चक्र विजेता शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर…