Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरियाफंदे से लटकता मिला युवक का शव

फंदे से लटकता मिला युवक का शव

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मईल थाना क्षेत्र के जिरासो गांव में एक युवक अवसाद में आकर फंदा लगाकर अपना जान दे दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मईल थाना क्षेत्र के जिरासो गांव निवासी जाकिर अंसारी उम्र 19 वर्ष पुत्र मुख्तार अंसारी रात को भोजन करने के बाद अपने घर के दालान (असोरा) में सोने चला गया, सुबह जब घर की महिलाये बाहर निकली तो युवक का फंदे से लटकता हुआ शव देखकर चिख उठे। रोने बिलखने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भींड जुट गई, इसी बीच गांव के ही चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर ले जाया गया,जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे भागलपुर पुलिस चौकी प्रभारी मानसिंह ने विधिक कार्यवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments