Wednesday, March 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजंगल में मिला अज्ञात युवक का शव

जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया रेंज के जंगल में एक युवक का लगभग पांच से छह दिन पुराना शव बरामद हुआ। जंगल में मौजूद वन कर्मियों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के शव से सिर गायब है। ऐसे में जंगल जीव का हमला या हत्या की भी आशंका जताई जा रही है। बहराइच वन प्रभाग के चकिया रेंज के जंगल में वन डिपो के वन कर्मी पेड़ में निशान लगा रहे थे। तभी उन्हें बदबू आने लगी। मौके पर जाकर देखा तो एक युवक का शव पड़ा है। इस पर रेंज के अधिकारियों को सूचना दी। साथ ही मोती पुर पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह और हलका दरोगा अशोक कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। आसपास के लोगों से पहचान करवाई, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र 35 वर्ष के आसपास है। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि शव से सिर गायब है। ऐसे में जंगली जीव के हमले से इंकार नहीं किया जा सकता है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments