Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखेत में मिला तेंदुए का शव, पोस्टमार्टम हेतु टीम गठित

खेत में मिला तेंदुए का शव, पोस्टमार्टम हेतु टीम गठित

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के मोतीपुर रेंज झाला गाँव में एक तेंदुए का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँच गए। तीन डॉक्टरों की टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। विभाग आपसी संघर्ष में तेंदुए के मौत की आशंका जता रहा है।

कर्तनियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत झाला गाँव में ग्रामीण अपने खेत की ओर गए। गाँव निवासी ग्रामीण के गन्ने के खेत में एक तेंदुए का शव पड़ा देखा। जिस पर रेंज कार्यालय पर सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डीएफओ आकाशदीप वधावन भी गाँव पहुंच गए। वन विभाग ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएफओ ने बताया कि तेंदुए की मौत किसी वन्य जीव से आपसी संघर्ष में होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि तेंदुए की उम्र दो वर्ष के आसपास है। डीएफओ ने बताया कि तीन पशु चिकित्सक की टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्यवाई की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments