Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशछत के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव

छत के कुंडे से लटका मिला विवाहिता का शव

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र अन्तर्गत गांव की विवाहिता की घर के अन्दर कमरे में छत में लगे कुडें से लटकती हुई लाश मिली जहां थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत शेखपुर के निवासी जसवीर सिंह की उम्र लगभग 23 वर्षीय पत्नी ममता सिंह ने अपने कमरे में जाकर छत में लगे कुंडे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।परिजनों को जब इसकी सूचना हुई तो तत्काल स्थानीय थाना को सूचित किया, सूचना पर पहुंची थाना विशेश्वरगंज की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उच्च अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी। जिस पर जिले से फॉरेंसिक टीम एवं तहसील के नायब तहसीलदार एवम् पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर आनंद राय मौके पर पहुंचे और मामले में गहनता से जांच पड़ताल कर आवश्यक कारवाई करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,वहीं पुलिस ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments