बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मोतीपुर मिहींपुरवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 निवासी 24 वर्षीय युवक मुकेश कुमार पुत्र श्रीभगवान की लाश मुर्तिहा रोड पर सड़क किनारे पेड़ पर संदिग्ध अवस्था में लटकती दिखाई पड़ी जहां राहगीरों द्वारा घटना की सूचना मोतीपुर थाने में दी सूचना पाकर मिहींपुरवा चौकी इंचार्ज राघवेन्द्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पेड़ से लटकती लाश को नीचे उतरवाया।परिजनों के मुताबिक 24 वर्षीय मुकेश प्रतिदिन सुबह जंगल की तरफ रोड पर टहलने के लिए जाया करता था, सोमवार को सुबह देर तक घर न पहुंचने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई खोजबीन करने पर पता चला कि पेड़ में फंदा से लाश लटक रही है ।
थाना प्रभारी मोतीपुर श्री धर पाठक से बात करने पर बताया की घटना की जानकारी मिली है मृतक युवक के शव को विधिक कार्यवाही करते हुए पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है, वहीं घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बरहज /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )। गोताखोर सुरेंद्र साहनी की मौत के बाद बरहज क्षेत्र…
07 फरवरी 2026 को कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में…
दिसंबर 2025 की परीक्षा में सौ से अधिक विद्यार्थियों को सफलता, हिंदी विषय से सर्वाधिक…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर-बेल्थरा मार्ग पर शुक्रवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं ने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयूजीयू) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त पहचान…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल के ग्राम पिपरपाती तिवारी में उस समय उत्सव जैसा माहौल…