Tuesday, March 3, 2026
HomeUncategorizedडीडीयूजीयू के परीक्षा परिणाम घोषित

डीडीयूजीयू के परीक्षा परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर की कुलपति प्रो पूनम टंडन के आदेशानुसार विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2024–25 के विभिन्न पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।
घोषित परीक्षा परिणामों में एम०ए० हिंदी (चतुर्थ सेमेस्टर), एम०ए० दर्शनशास्त्र (द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर), एम०ए० शारीरिक शिक्षा (द्वितीय सेमेस्टर), एम०ए० मनोविज्ञान (द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर), एम०ए० संस्कृत (चतुर्थ सेमेस्टर), एम०ए० समाजशास्त्र (द्वितीय सेमेस्टर), एम०ए०/एम०एस-सी० रक्षा अध्ययन एवं स्त्रातजिक अध्ययन (चतुर्थ सेमेस्टर), एम०ए०/एम०एस-सी० सांख्यिकी (चतुर्थ सेमेस्टर), एम०एस-सी० पर्यावरण विज्ञान (चतुर्थ सेमेस्टर), एम०एस-सी० गृह विज्ञान (फूड ऐंड न्यूट्रीशियन) (द्वितीय सेमेस्टर) एवं बी०टेक० (आईटी/सीएस/ईसीई/एमई) (अष्टम सेमेस्टर) के परिणाम शामिल हैं।
समस्त परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। सभी विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम उक्त वेबसाइट से देख सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments