गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग मे दो दिवसीय राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का आयोजन हो रहा है।
उक्त कान्फ्रेंस 11 व 12 नवम्बर को विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग मे सम्पन्न होगा। कान्फ्रेंस मे बायोटेक्नोलॉजी के विभिन्न आयामों जैसे कृषि, स्वास्थ्य, पर्यावरण व बायोटेक्नोलाजी से सम्बंधित उद्योगों पर देश के आमंत्रित ख्यातिलब्ध वैज्ञानिकों द्वारा व्याख्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 11 नवम्बर को बायोटेक्नोलॉजी विभाग मे सम्पन्न होगा जिसके मुख्य अतिथि प्रो. नागेन्द्र कुमार सिंह होंगे। प्रो नागेन्द्र कुमार सिंह दिल्ली के “जिनोमिक्स फाउन्डेशन” के अध्यक्ष तथा भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अवस्थित “नेशनल इंस्टीट्यूट आफ प्लांट बायोटेक्नोलॉजी” मे राष्ट्रीय प्रोफेसर तथा बी पी पाल चेयर हैं। प्रो सिंह कान्फ्रेंस के मुख्य वक्ता भी होंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्ष विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टण्डन होंगी। कान्फ्रेंस मे कुल पांच तकनीकी सत्र होंगे। दूसरे सत्र मे मुख्य वक्ता के रूप मे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो बेचन शर्मा का व्याख्यान देंगे। कान्फ्रेंस के प्रथम सत्र मे प्रो अभय कुमार पाण्डेय, इलाहाबाद; डाॅ मनीष कुमार गुप्त, जौनपुर, डाॅ गिरिजेश कुमार पटेल, इलाहाबाद; डाॅ शेखर जैन, मन्दसौर के आमंत्रित व्याख्यान होंगे। पहले दिन के दूसरे सत्र मे इलाहाबाद के प्रो बेचन शर्मा मुख्य वक्ता रहेंगे। इसी सत्र मे गुहाटी से डाॅ कुसुम सिंह, इलाहाबाद से डाॅ आशुतोष मणि, गांधीनगर से डाॅ अंकित राय तथा लखनऊ से डाॅ नवीन गौतम के आमंत्रित व्याख्यान होंगे। पहले दिन का तीसरा सत्र ओरल प्रेजेंटेशन का होगा जिसमे करीब एक दर्जन व्याख्यान होंगे। इस सत्र मे बेहतर व्याख्यान देने वालों अमेरिकन केमिकल सोसाइटी द्वारा पुरस्कार भी दिया जाएगा। दूसरे दिन के प्रथम सत्र के वक्ता आल्मोङा से डाॅ डी सी जोशी, नोएडा से डाॅ स्वाती त्रिपाठी, गोरखपुर से डाॅ रामवन्त गुप्त, न्युयार्क, अमेरिका से डाॅ आशुतोष दूबे, लखनऊ से प्रदीप कुमार, एम्स गोरखपुर से डा विवेक हाडा तथा अयोध्या से प्रो शैलेन्द्र कुमार होंगे। कान्फ्रेंस के अन्तिम व पांचवे सत्र मे प्रो नीलम पाठक तथा डा नीलम यादव, अयोध्या, डाॅ गौरव राज द्विवेदी, डाॅ सुनील सिंह तथा डाॅ राजीव सिंह, गोरखपुर का व्याख्यान होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सेन्ट्रल एग्रोफोरेस्ट्री रिसर्च इन्स्टिच्यूट, झांसी के निदेशक डॉ आयनादर अरुणांचलम होंगे तथा अध्यक्षता विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो शान्तनु रस्तोगी द्वारा किया जाएगा। कान्फ्रेंस मे बङी संख्या मे प्रतिभागी पोस्टर भी प्रेजेंट करेंगे जिसमे बेहतर प्रतिभागियों को भी अमेरिकन केमिकल सोसाइटी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। कान्फ्रेंस मे दो मुख्य व्याख्यान, 20 आमंत्रित व्याख्यान तथा एक दर्जन से अधिक मौखिक प्रस्तुतियां होंगी। 80 से अधिक प्रतिभागी पोस्टर के माध्यम से अपने शोध को प्रस्तुत करेंगे। सभी व्याख्यानों तथा पोस्टर के सारांश प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिका “एगेरिका ” मे विशेषांक के रूप मे छपेंगे। उक्त कान्फ्रेंस के लिए बायोटेक्नोलॉजी विभाग, भारत सरकार, डी एस टी, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय तथा अमेरिकन केमिकल सोसाइटी द्वारा वित्तीय सहयोग प्रदान किया गया है। कान्फ्रेंस के दौरान दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा दो संस्थानों के साथ आपसी समझौता पत्र पर हस्ताक्षर भी किया जाएगा। पहला समझौता सहमति जिनोमिक्स फाउन्डेशन, दिल्ली के साथ तथा दूसरा सेन्ट्रल एग्रोफोरेस्ट्री रिसर्च इन्स्टिच्यूट, झांसी के साथ किया जाएगा।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…
घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…
महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…
कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…