डीडीयू की प्रवेश परीक्षाएं सकुशल संपन्न

इंटरमीडिएट के अंकपत्र अपलोड करें अभ्यर्थी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं के लिए चल रही प्रवेश परीक्षाएं मंगलवार को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गई। विगत 27 जून से शुरू हुई इन परीक्षाओं के अंतिम दिन सुबह के सत्र में बीपीएड की शारीरिक योग्यता परीक्षा में कुल पंजीकृत 66 अभ्यर्थियों में से 53 उपस्थित रहे। शाम के सत्र में आयोजित एमएससी कृषि की परीक्षा में कुल 504 यानी 91.63 % अभ्यर्थी शामिल हुए।
स्नातक एवं परास्नातक के कुल 45 कोर्सेज में आवेदन करने वाले 37104 अभ्यर्थियों के लिए तेरह दिन तक 25 पालियों में परीक्षाएं आयोजित हुई। 76 केंद्रों पर आयोजित सभी परीक्षाएं शुचितापूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई।
प्रवेश परीक्षाओं के सकुशल समापन पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि प्रवेश परीक्षाएं बेहद सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा और शुचितापूर्ण परीक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। परीक्षा संचालन में योगदान करने वाले सभी व्यक्तियों, नियंता मंडल और विशेष रूप से प्रवेश प्रकोष्ठ इसके लिए बधाई के पात्र हैं। प्रवेश के शेष चरणों में भी यही हमारी प्राथमिकता होगी।
इंटरमीडिएट के अंकपत्र अपलोड करें अभ्यर्थी
स्नातक कक्षाओं में प्रवेश हेतु परीक्षा देने वाले ऐसे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने आवेदन करते समय इंटरमीडिएट का अंक पत्र अपलोड नहीं किया था वे आज से प्रवेश पोर्टल पर अपना इंटरमीडिएट अंकपत्र अपलोड कर दें। इसके लिए अंतिम तिथि 13 जुलाई निर्धारित की गई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शिवा शर्मा केस में पुलिस की कार्रवाई, श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी भेजे गए जेल

लखनऊ में शिवा शर्मा मौत मामले में बड़ा एक्शन! ‘ब्लैकमेलिंग क्वीन’ श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि…

30 minutes ago

बीरबल वर्मा को न्याय दिलाने के लिए 28 अक्टूबर को निकलेगा न्याय मार्च

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। महथापार निवासी बीरबल वर्मा को उनके पैतृक मकान में हिस्सेदारी दिलाने…

1 hour ago

बरेली मोड़ के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

निर्माण पूरा होने के बाद बस स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड और ठेलों को व्यवस्थित करने की…

1 hour ago

अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क-नाली निर्माण की तैयारी तेज, अवैध निर्माणों पर लगेंगे लाल निशान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महानगर के खन्नौत नदी के पास स्थित अक्षरधाम कॉलोनी में सड़क…

1 hour ago

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सतर्कता बरतें पुलिसकर्मी: डीएम-एसपी

बलिया में स्नातक व शिक्षक चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में हुई ब्रीफिंग, 20 पोलिंग…

1 hour ago

सुरौली पुलिस ने दो साइबर ठगी पीड़ितों के लौटाए 10,213 रुपये

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के…

2 hours ago