Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबेटियों ने बेटा बनकर निभाई मां की अंतिम संस्कार की रस्में

बेटियों ने बेटा बनकर निभाई मां की अंतिम संस्कार की रस्में

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक व्यवसाई के पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गई। लेकिन कोई पुत्र नहीं था। इस पर बेटियों ने पुत्र धर्म का पालन किया। शव को कंधा देकर अंत्योष्टि स्थल तक गए। इसके बाद बेटी ने चिता को मुखाग्नि दी। इसकी चहुंओर सराहना की जा रही है। कोतवाली देहात के सिविल लाइन निवासी गोपाल दास लखमानी क्लासिक बेकर्स की दुकान का संचालन करते हैं। उनकी पत्नी अंजलि लखमानी बीमार चल रही थी। उनका निधन तीन दिन पूर्व हो गया था। गोपाल दास के परिवार में कोई पुत्र नहीं है। तीन पुत्रियां हैं। इस पर मां के शव को पुत्रियां जयश्री लखमानी, वाणी लखमानी और अन्नतिका ने कंधा दिया।
इसके बाद शव को त्रिमुहानी घाट अंत्येष्टि स्थल ले गए। यहां पर बड़ी बेटी ने चिता को मुखाग्नि दी। इससे अंतिम संस्कार स्थल पर मौजूद लोग गमगीन हो गए। साथ ही सभी के मुंह से निकल पड़ा बेटियां किसी से कम नहीं हैं। बेटी द्वारा कंधा देने और चिता को आग देने का वीडियो भी जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसकी लोग सराहना कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments