Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदानवीर भामाशाह की जयंती 29 जून को मनाई जाएगी

दानवीर भामाशाह की जयंती 29 जून को मनाई जाएगी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
दानवीर भामा शाह की जयंती 29जून को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में प्रदेश सरकार के निर्णय से, समग्र व्यापारी समाज गदगद है ।उक्त बातें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष डॉ रामगोपाल गुप्त ने कहा।इस उद्घोषणा पर
डॉ रामगोपाल ने रौजा स्थित संगठन के कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रसन्नता व्यक्त की। डॉ गुप्त ने बताया कि पिछले तीन दशक से व्यापारी समाज के मांग को सम्मान देते हुए उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने दान वीर भामा शाह की जयंती 29जून को उनके मातृ भूमि की रक्षा तथा अगाध प्रेम और समर्पण को अविस्मरणीय बनाने के लिए व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में घोषित किया है ।प्रदेश सरकार के इस विवेक पूर्ण निर्णय से पूरे व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।व्यापारियों ने प्रदेश सरकार को विशेष रूप से वित्त मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना के योगदान के लिए हृदय से आभार प्रकट किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से आनंद गुप्ता, हरिशंकर गुप्त, संजय सर्राफ, अशोक सिंह, सुभाष चंद्र कनौजिया, पारस नाथ मौर्य, गामा यादव, अभिषेक मद्धेशिया, हाजी अनवर अली, फैयाज अहमद आदि मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments