दानवीर भामाशाह की जयन्ती व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनी

‘व्यापारी कल्याण दिवस’ पर उद्यमियों को किया गया सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस पर अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश की अध्यक्षता में विकास भवन के डीपीआरसी हॉल में भव्य रूप से ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस’’ का आयोजन राज्य कर विभाग द्वारा किया गया।
       कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस’’ के प्रथम आयोजन पर जनपद के समस्त व्यापारियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। भारी संख्या में व्यापारी बंधुओ व सम्मानित अधिवक्तागणों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाने के लिए राज्य कर विभाग द्वारा स्थानीय कलाकारों के माध्यम से नाट्य व संगीत का आयोजन किया गया साथ ही स्थानीय उत्पादों व ओडीओपी के तहत चिन्हित वस्तुओं का स्टाल भी लगाया गया।
      कार्यक्रम का संचालन करते हुए आयुक्त राज्य कर राजेश पाण्डेय द्वारा दानवीर भामाशाह की जीवनी पर चर्चा करते हुए उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्याे को बताया गया। साथ ही जीएसटी से संबंधित विभागीय सुविधाओं को बताते हुए जीएसटी पंजीयन के लाभ को भी बताया गया। मुख्यमंत्री जी द्वारा व्यापारी कल्याण हेतु चलाई जाने वाले कार्यक्रम जैसे मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना योजना आदि के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए बताया गया कि विगत दिनों में कुल तीन लाभार्थियों को उक्त योजना का लाभ दिया गया है। कार्यक्रम के दौरान ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस’’ के मनाए जाने के अवसर पर व्यापारी पदाधिकारी श्रवण कुमार अग्रहरि, सर्वदानंद पांडेय, अमित जैन, रवि उदय पाल द्वारा मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के संचालन टीम राज्य कर विभाग को धन्यवाद दिया गया।
      कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश द्वारा समस्त उपस्थित व्यापारी बंधुओ को संबोधित करते हुए व्यापारियों द्वारा समाज के प्रति किए जाने वाले कर्तव्यों को बताया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी व उपायुक्त राज्य कर विनय कुमार गुप्त द्वारा राज्य क्षेत्र में स्थित जनपद के दो बड़े करदाता साहिब मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड व शिवशक्ति थर्माे प्राइवेट लिमिटेड को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों द्वारा ‘‘व्यापारी कल्याण दिवस’’ को मनाया गया तथा उक्त अवसर पर अल्पाहार का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी व उपायुक्त उद्योग द्वारा चिन्हित निवेशकों शेखू खान जी, इसरार अहमद, शिव प्रसाद वर्मा, अवधेश कुमार को सम्मानित किया गया।
       इस अवसर पर डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, उपायुक्त उद्योग राज कुमार शर्मा सहित शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी आदि उपस्थित रहे।
rkpnews@desk

Recent Posts

अदालतों में लंबित मुकदमों को कम करने के लिए शुरू होगा इवनिंग कोर्ट का पायलट प्रोजेक्ट: अर्जुन राम मेघवाल

सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की सेवाएं लेने और न्यायिक प्रक्रिया में एआई के इस्तेमाल की भी तैयारी,…

3 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी को मिलेगी नई मजबूती

विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात - श्री केशव प्रसाद मौर्य…

11 minutes ago

कंपोजिट शराब की दुकान में चोरी के मामले में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुन्दू बाजार स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी…

15 minutes ago

भैया दूज पर योगी सरकार की दोहरी सौगात, 1146 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, 4300 किसान परिवारों को 215 करोड़ की सहायता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भैया दूज के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश…

28 minutes ago

ठैचा मार्ग पर बदहाली का आलम, झाड़ियों और गड्ढों से राहगीरों की जान पर खतरा

रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रतनपुरा से ठैचा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति…

34 minutes ago

रतनपुरा के लाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नीतीश कुमार गोंड बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर क्षेत्र रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की…

38 minutes ago