बच्चों के लापता होने से दहशत में दादरी, अपहरण की आशंका पर गांव में हंगामा

ग्रेटर नोएडा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
अपराधों की बढ़ती कड़ियों से पहले ही दहशत में जी रहे दादरी इलाके में मंगलवार को एक नई घटना ने लोगों की नींद उड़ा दी। दादरी थाना क्षेत्र के आमका गांव से 12 से 14 वर्ष की आयु के तीन किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों को आशंका है कि कोई संगठित गिरोह उनके बच्चों का अपहरण कर ले गया है।

गांव के रहने वाले अवनीश, ललन और अमरपाल के तीनों बच्चे मंगलवार शाम चौपाल पर खेल रहे थे। देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिवारजनों ने पहले खुद तलाश की। लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लापता बच्चों की खबर फैलते ही ग्रामीण चौपाल पर इकट्ठा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे यह शक गहरा रहा है कि बच्चों को किसी अपहरण गिरोह ने उठाया है। गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही और अपराधियों के बढ़ते हौसले ने पूरे इलाके की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस टीम सर्विलांस सेल और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच में जुटी है। ग्रामीणों को समझाकर शांत किया गया है और बच्चों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।

ग्रेटर नोएडा और दादरी क्षेत्र में पिछले दिनों हत्या, चोरी और लूट की घटनाओं के बाद अब बच्चों का लापता होना, क्षेत्र में असुरक्षा का नया साया खड़ा कर रहा है। आमका गांव के लोग इस घटना के बाद से भय और चिंता में डूबे हुए हैं। परिजनों की आंखों में अपने लाड़लों को सुरक्षित वापस पाने की आस साफ झलक रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

2 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

3 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

3 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

4 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

4 hours ago