सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गूमाफातिमाजोत (मार्केट) निवासी दिलीप गुप्ता पुत्र राम उजागर गुप्ता, जो प्रतिदिन साइकिल से पान बेचने रामपुर अरना की ओर जाते हैं,।आज रामपुर अरना से लौट रहे थे कि बरईनडीह गन्ना कांटा के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें लगभग 11बजे टक्कर मार दी।
हादसा इतना जबरदस्त था कि दिलीप गुप्ता सड़क पर गिर पड़े और उन्हें सिर में गंभीर चोट आई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को उठाकर सादुल्लानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।
सीएचसी के चिकित्सक डाक्टर विजय भान ने प्राथमिक जांच में बताया कि घायल के सिर में गंभीर चोट है और कान से खून निकल रहा है। स्थिति नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है।।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…
25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…