साइबर ठगी के शिकार को मिली बड़ी राहत, ₹35,000 की पूरी रकम वापस

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए महराजगंज पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर साइबर फ्रॉड के मामलों में तेजी से कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर जयप्रकाश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली की साइबर सेल टीम ने सराहनीय सफलता हासिल की।
ग्राम गिंठहा, थाना कोतवाली निवासी श्याम सुन्दर गौड़ ने 08 अक्टूबर 2025 को ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बैंक खाते से ₹35,000/- की ठगी कर ली गई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल टीम ने तत्काल तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू की। डिजिटल ट्रैकिंग और समन्वित प्रयासों के जरिए ठगी गई पूरी धनराशि को होल्ड कराया गया और अंततः 14 फरवरी 2026 को पीड़ित के बैंक खाते में सुरक्षित रूप से वापस करा दिया गया।
बरामदगी करने वाली टीम में उ.नि. सूरज कुमार, का0 आनन्द सिंह चौहान, का0 अमरनाथ गौड़ तथा म0का0 साधना चौबे शामिल रहे।
यह कार्रवाई जनपद पुलिस की सक्रियता, संवेदनशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार हो रही सख्ती से यह संदेश स्पष्ट है कि ठगी करने वालों की अब खैर नहीं।

rkpshomnath

Recent Posts

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

5 hours ago

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

20 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

20 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

20 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

20 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

21 hours ago