गणेश महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गणपति बप्पा मोरया से गूंज रहे पूजा पण्डाल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रो में गणेश महोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा है।महोत्सव जहां समापन की ओर है वहीं भक्तों का तांता पूजा स्थलों पर बढ़ता ही जा रहा है।
गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन भव्य तरीके से किया जाएगा,जिसके लिए नदी के घाटों को स्वच्छ व प्रकाशित किया जा रहा है।शहर के गायत्री नगर काजीकटरा में मक्केश्वर महादेव मन्दिर श्रीपालकी गणेश पूजा महोत्सव में मंगलवार सांय को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें मेट्रो डांस एकेडमी के छात्रों द्वारा भक्ति गीतों पर सुन्दरमय प्रस्तुति की गई।कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से हुई,काली माता तांडव,कृष्ण राधा नृत्य को श्रद्धालुओं ने काफी सराहा।सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा।
एक से एक मनमोहक प्रस्तुति से श्रद्धालु सराबोर हो रहे थे।पूरा पण्डाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज रहा था,समिति के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित छात्र सोमू,रिमझिम, अनुष्का, आयुष, नेहा तिवारी,दिवा,परी, रीत,कायरा,आरोही को पुरस्कृत किया गया एवं मेट्रो डांस एकेडमी की निदेशिका सोनी श्रीवास्तव, चरनजीत कौर,दीपाआनंद,भाजपा नेता अनुज श्रीवास्तव,रविराज,विपुल तिवारी सहित पूरी टीम को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आज विशाल पालकी शोभायात्रा निकालकर गणेश प्रतिमा विसर्जन शहर के झिंगहाघाट में किया जायेगा।कार्यक्रम संपन्न कराने में अध्यक्ष संदीप सोनी, महामंत्री आशीष साहू, रवि प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष विकास पटवा(शालू) सोसल मीडिया प्रभारी अमरीष साहू, राहुल साहू ,रोहन साहू और मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव(विनोद) , राहुल सोनी व अन्य पदाधिकारी तथा श्रद्धालु मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

5 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

5 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

18 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

18 hours ago