Categories: Uncategorized

शारदीय नवरात्रि के नवमी पर मिशन शक्ति के तहत देवी मंदिरों में सांस्कृतिक आयोजित

देवी मंदिरों में स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा भव्यपूर्ण देवी गायन का कार्यक्रम किया गया आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए विशेष अभियान “मिशन शक्ति” के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आज नवमी के दिन जनपद मुख्यालय स्थित समय माता मंदिर पर स्थानीय जन सहभागिता से लोक कलाकारों द्वारा भक्तिपूर्ण देवी गायन एवं नारी शक्ति पर आधारित लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुति की गई।
शारदीय नवरात्रि में दुर्गा मंदिरों पर उक्त कार्यक्रमों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मां दुर्गा के नारी स्वरूप को नारी शक्ति एवं महिला सशक्तिकरण से जोड़ते हुए समाज की महिलाओं, बालिकाओं एवं बेटियों में आत्मविश्वास एवं स्वावलंबन की भावना पैदा करने के साथ-साथ जन सामान्य को इससे जोड़ते हुए मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्रीय मूल्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है।
उक्त के क्रम में शुक्रवार को नवरात्रि के नवें दिन शुभ नवमी के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार जनपद में जिला मुख्यालय सहित सभी तीनों तहसीलों में स्थापित देवी मंदिरों पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से पंजीकृत कलाकारों व टीम द्वारा देवी मंदिरों पर देवी गायन एवं शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा को “मिशन शक्ति” के नारी सशक्तिकरण से जोड़ते हुए लोकगीतों के माध्यम से भाव पूर्ण प्रस्तुति की गई।
इस अवसर पर खलीलाबाद स्थित मां समय माता मंदिर* पर हरिशंकर मौर्य एवं पार्टी कलाकारों द्वारा देवी गायन सहित अन्य भक्ति गीतों का मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर समय माता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमरनाथ रुंगटा, नवदुर्गा समिति के अध्यक्ष पवन कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित भारी संख्या में भक्तगण आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में मेंहदावल तहसील अन्तर्गत नगर वाली माता मंदिर मेहदावल पर महेश मौर्या एण्ड पार्टी के कलाकारों द्वारा शारदीय नवरात्रि के नवमी तिथि के अवसर पर “मिशन शक्ति अभियान” के तहत देवी गायन एवं भक्ति गीतों आदि से सम्बंधित कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया।
धनघटा तहसील में मॉ दुर्गा मंदिर बन्डा बाजार धनघटा में कलाकार प्रमिला उर्फ पप्पी कोयल एण्ड पार्टी द्वारा मॉ दुर्गा देवी गायन एवं भक्ति गीतों आदि की भव्य प्रस्तुति की गयी।
इस अवसर पर भक्तगण सहित मंदिर के पुजारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

14 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago