क्रूड आयल पहुंचा $70 प्रति बैरल महंगाई जस का तस

बढ़ती महंगाई से आम लोगों का जीना मुश्किल,युवाओं को पुरानी सैलरी में घर चलाना हो रहा मुश्किल..!

समस्या से जूझते लोगों की मुश्किलें और गहरी..!

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) क्रूड आयल $70 डालर प्रति बैरल से नीचे पहुंचा फिर भी महंगाई जस के तस मध्यम वर्गीय परिवार महंगाई से है हाल बेहाल कब लगेगा महंगाई पर लगाम बढ़ती महंगाई से आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है और ऊपर से युवाओं की नौकरियों नहीं लग रही हैं आज भी कम रुपये में लोग नोकरी करने पर विवश हैं और मध्यवर्ग की परेशानी चार गुना भड़ गई है!कुछ समय पहले जब बाजार में रोजमर्रा की जरूरत की कुछ चीजों की कीमतों में गिरावट आई थी तब यह उम्मीद जगी थी कि महंगाई के लंबे दौर से लोगों को शायद धीरे-धीरे राहत मिल सकेगी!लेकिन अब एक बार फिर महंगाई ने बढ़ोतरी का जो रुख अख्तियार किया है उससे राहत की उम्मीद एक बार फिर धुंधली पड़ने लगी है!थोक महंगाई में नरमी के रुख के बावजूद आम लोगों को जरूरी वस्तुओं की कीमतों के स्तर पर न कोई राहत नहीं मिली बल्कि पहले ही इस समस्या से जूझते लोगों की मुश्किलें और गहरी हुईं! क्रूड आयल $70 प्रति बैरल सैनी के पहुंचने के बाद भी महंगाई जस की तस बनी हुई है सरकार को कठोर कदम उठाकर रोजमर्रा की वस्तुओं को नियंत्रित करते हुए डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडर के दरों में भारी कटौती करते हुए महंगाई पर लगाम लगाया जा सकता है दरअसल खासतौर पर खाने-पीने के सामानों के दामों में बढ़ोतरी का असर मुख्य रूप से इससे जुड़ा होता है कि लोगों की आमदनी कितनी संतोषजनक है और उनकी क्रयशक्ति की सीमा क्या है!अगर वस्तुओं की कीमतों में इजाफे के समांतर लोगों की आय में भी बढ़ोतरी होती है तो इसे एक बोझ के तौर पर नहीं देखा जाता है! करीब तीन साल पहले महामारी की वजह से हुई पूर्णबंदी का बाजार से लेकर कामकाज या रोजगार के सभी क्षेत्रों पर जो असर पड़ा था उससे अब धीरे-धीरे राहत मिल रही है लेकिन उसके नतीजे आज भी देखा व महसूस किए जा सकता हैं कि बाजार में जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों की हरकतें छिपी नहीं रही हैं! इसलिए अगर कई तरह की चुनौतियों के बीच सरकार आम लोगों को महंगाई और आय के मोर्चे पर राहत देने के प्रति ईमानदार इच्छाशक्ति रखती है तो डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडर के दामों में भारी कटौती करनी होगी और खाने-पीने के सामान की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करना होगा तभी महंगाई पर पूर्ण रूप से लगाम लग सकेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

6 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

6 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

8 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

8 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

8 hours ago