पंचमुखी इटहियां शिव मंदिर पर उमड़ा भक्तों का जन-सैलाब

हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा शिव मंदिर, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल में मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध ईटहिया के पंचमुखी शिव मंदिर पर श्रावण मास के दूसरे सोमवार को जलाभिषेक व पूजा अर्चना के लिए शिवभक्तों का सैलाब सुबह भोर से उमड़ने लगा। देखते ही देखते मंदिर परिसर शिव भक्तों से भर गया। पुलिस प्रशासन के लोग बड़ी मशक्कत से भीड़ को नियंत्रित कर रहे थे। वही शिव भजनों व महादेव के जयकारों से माहौल पूरे दिन भक्तिमय रहा।
भारत -नेपाल अंतर्राष्ट्रीय बार्डर से सटे ठूठीबारी कोतवाली अंतर्गत इटहियां के प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर आस्था का बहुत बड़ा केंद्र है। दूसरे सोमवार को सुबह करीब चार बजे से ही शिव भक्तों का रेला लगना शुरू हो गया। ठूठीबारी, महराजगंज, सिसवा, गड़ौरा, निचलौल, बरगदवा, शिलतापुर, बहुआर व पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के महेशपुर, नवलपरासी, त्रिवेणी, बुटवल सहित बिहार प्रान्त से भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर श्रद्धा उत्साह के साथ भगवान शिव को जलाभिषेक कर उन्हें बेलपत्र, भांग, दूध, धतूरा, मदार आदि का भोग लगाये। मंदिर परिसर में शिव भक्तों के आने का सिलसिला सुबह करीब चार बजे से शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने बताया कि जो भी भक्त सच्चे मन से मंदिर परिसर में मत्था टेक कर भगवान शिव से जो भी मांगते हैं उनकी वह मुराद अवश्य पूरा हो जाता है जिसको लेकर हम सभी यहां पर दर्शन के लिए पहुंचे है। वही मंदिर और पुलिस प्रसाशन द्वारा श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो उसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतजाम किया गया है।
वही मेले में लोग घूमकर खूब आनंद लिए, सौंदर्य प्रसाधन, खिलौने व विभिन्न प्रकार की दुकानों पर सामान खरीदने वाली महिलाएं और बच्चियों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा मनोरंजन क्षेत्र में ऊंचे-ऊंचे झूले, मौत का कुआं, ब्रेक डांस, नाव सहित अन्य प्रकार के झूला देखे गए। जो कई अनोखे झूले लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं।
इस दौरान निचलौल थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, बरगदवां थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, एसआई राज नारायण सिंह, लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी प्रभारी ब्रह्म कुमार उपाध्याय, एएचटीयू प्रभारी जेपी सिंह यादव सहित पुलिस अन्य जवान मौजूद रहें।

*प

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…

21 minutes ago

Israel-US Iran War: तेहरान और उर्मिया में फंसे भारतीय छात्र, हर पल दुआ कर रहे परिवार

Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…

2 hours ago

US-Iran युद्ध: Donald Trump का बचाव — “अगर हमने पहले कार्रवाई नहीं की होती, तो वे हमला कर देते”

वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…

2 hours ago

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

12 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

13 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

13 hours ago