सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। विगर बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकास खंड सलेमपुर के चांदपालिया क्षेत्र में प्रगतिशील किसान शशिकांत मिश्रा के खेत पर फसल प्रदर्शन एवं किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शशिकांत मिश्रा को कंपनी की ओर से “बेस्ट फार्मर अवॉर्ड” प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों तथा उन्नत फसल प्रजातियों के उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। संगोष्ठी के दौरान कंपनी द्वारा विकसित गेहूं की उन्नत किस्में ‘मिल्खा 159’ एवं ‘मिल्खा 777’ का प्रदर्शन किया गया, जिसकी बुवाई स्वयं शशिकांत मिश्रा द्वारा की गई है।
कंपनी के एरिया मैनेजर प्रशांत कुमार पाण्डेय ने शशिकांत मिश्रा को मेडल एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों किसानों को हंसिया एवं गमछा वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
ये भी पढ़े – Deoria News: भागलपुर में घरेलू गैस का खेल बेनकाब, मिठाई की दुकान पर छापा—चार सिलेंडर जब्त
अपने संबोधन में प्रशांत कुमार पाण्डेय ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और देवरिया जनपद में ‘मिल्खा 159’ एवं ‘मिल्खा 777’ प्रजातियां अधिक पैदावार देने वाली सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने किसानों को उन्नत बुवाई, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं समुचित सिंचाई के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
प्रगतिशील किसान शशिकांत मिश्रा ने कहा कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है तथा आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसान उत्पादन के साथ-साथ अपनी आय में भी वृद्धि कर सकते हैं।
कार्यक्रम में कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक, विक्रय अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से अनिल गुप्ता, बीरबल गौंड, उदय गुप्ता, रामप्रवेश यादव, गोविंद बिहारी दुबे, उमाशंकर दुबे, अंगद यादव, रामनरेश यादव, कुंज बिहारी दुबे, गुड्डू कुशवाहा, उपेंद्र यादव, गणेश यादव एवं अक्षयवर कुशवाहा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
संगोष्ठी के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं उन्नत फसल प्रजातियों के महत्व की उपयोगी जानकारी प्राप्त हुई।
ये भी पढ़े – मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को बताए गए अधिकार
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर तहसील अंतर्गत विकास खंड महराजगंज में निर्माणाधीन सड़क…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम पुरानी रंजिश के…
कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की परम्परा) मिशन शक्ति फेस-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना कोपागंज पुलिस…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत के बीच भागलपुर कस्बे में घरेलू…
जैतीपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एक ओर सरकार द्वारा विद्यालयों के रखरखाव और बच्चों की शिक्षा…
देवरिया/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के वरिष्ठ नेता और सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्तित्व…