Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशहत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज अपराधी पुलिस के पहुंच से दूर

हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज अपराधी पुलिस के पहुंच से दूर

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)स्थानीय थाना क्षेत्र में विगत डेढ़ माह पूर्व दो पक्षों में जमीन कब्जा को लेकर आपसी विवाद हो गया जिसमे दोनो पक्षों में खूब लाठी डंडा चला दोनो पक्षों को चोट लगी जिसमे एक पक्ष के एक व्यक्ति को गंभीर चोट लगने से हालत खराब देख जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज तक जाना पड़ा था ।इसके बाद दोनो पक्षों ने सलेमपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया फिर पुलिस ने चिकित्सकीय प्रमाण पत्र के आधार पर दोनो पक्षों का मुकदमा दर्ज कर लिया जिसमे एक पक्ष के तरफ से दूसरे पक्ष पर दर्ज हुए मुकदमे में हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज हो गया चुकी हत्या का प्रयास गंभीर धारा है और अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने का प्रावधान है लेकिन डेढ़ माह बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है सलेमपुर पुलिस अभियुक्तों तक पहुंचने में असफल रही है । यह पूरा प्रकरण ग्राम नदौली थाना सलेमपुर के पूर्व प्रधान बबुंदर यादव से जुड़ा है जिसमे इनके परिवार के बबूंदर यादव पुत्र कोमल यादव, कोमल यादव पुत्र बहादुर यादव,धनंजय यादव पुत्र राम बहादुर यादव, अभय उर्फ सर्वजीत पुत्र अमला यादव के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है और यह सारे लोग विगत डेढ़ माह से पुलिस के पकड़ से दूर है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments