Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा सरकार में अपराधी बेखौफ, प्रदेश में अपराध चरम पर -जैनेन्द्र पांडेय...

भाजपा सरकार में अपराधी बेखौफ, प्रदेश में अपराध चरम पर -जैनेन्द्र पांडेय मिंटू

कांग्रेस प्रदेश सचिव जैनेन्द्र पांडेय ने प्रेस वार्ता कर लगाया अपराध बढ़ने का आरोप

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, भाजपा सरकार में अपराधी बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। पूरे देश में जो अपराध हो रहे हैं उसमें से 2023 के एनसीआरबी के आंकड़े के अनुसार अकेले उत्तर प्रदेश में 15 प्रतिशत अपराध हो रहे हैं।यह आरोप मंगलवार को टाउन हॉल स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए जनपद के प्रभारी सचिव जैनेन्द्र पांडेय मिंटू ने कहा। उन्होंने बताया कि बीएचयू में आईआईटी के एक छात्रा के साथ बीते साल 2 नवंबर को गन प्वांइट पर उसकी नग्न तस्वीर बना कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने जब इस घटना में भाजपा के लड़कों का हाथ बताया तो उनके ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। जबकि सीसीटीवी फुटेज में इन लड़को को पहचान लिया गया था।उसके बाद भी यह लोग विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में दल का प्रचार प्रसार बेखौफ होकर करते रहे। अजय राय जी के दबाब में दो महीने बाद इनकी गिरफ्तारी हुई। इसके बाद भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर से मुकदमा हटाया नही गया है।
कांग्रेस प्रदेश सचिव जैनेन्द्र पांडेय मिंटू ने कहा कि आज राजनीतिक प्रतिशोध वश प्रदेश में इनकाउंटर हो रहे हैं।विनोद उपाध्याय का इनकाउंटर भी इसी प्रतिशोध के कारण हुआ है। कांग्रेस पार्टी इस मामले की न्यायिक जांच की मांग करती है।अब प्रदेश व देश की जनता इस भाजपा सरकार से परेशान हो गई।अब इसको बदलने का समय आ गया है।प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष रामजी गिरि, बिस्मिल्लाह लारी, पुरुषोत्तम नारायण सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments