हत्या का प्रयास करने वाला अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु 18.09.2024 को आजमगढ़ पुलिस बड़ी कार्यवाही की गयी।
थाना मेंहनाजपुर क्षेत्रान्तर्गत अधेड को गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वाला बदमाश को 12 घण्टे के अन्दर पुलिस मुठभेड में घायल कर
गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से अवैध तमन्चा, 01 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस व 01 मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार 18.09.2024 को वादी मुकदमा अर्जुन बनवासी पुत्र उमाशंकर बनवासी निवासी सिधौना थाना मेंहनाजपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना मेंहनाजपुर पर तहरीर दिया गया कि,17.09.2024 को शाम लगभग 06:15 बजे वादी के चाचा ओमकार बनवासी पुत्र रामनाथ बनवासी उम्र करीब 48 वर्ष को उसके पडोसी श्यामसुन्दर बनवासी पुत्र सुभाष बनवासी ने पुरानी रंजिश को लेकर सीने पर देशी तमन्चा रखकर फायर कर दिया, जिन्हे सीएचसी मेंहनाजपुर ले जाया गया। जहाँ डाक्टर द्वारा आजमगढ़ और बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया है। जिनका इलाज चल रहा है, जिसके सम्बन्ध में थाना मेंहनाजपुर पर मु0अ0सं0- 155/2024 धारा 109 BNS पंजीकृत किया गया ।
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में 18.09.2024 को थानाध्यक्ष मेंहनाजपुर हीरेन्द्र प्रताप सिंह मय हमराह व उ0नि0 दीपक कुमार मय हमराह इटैली बाजार में मौजूद थे कि, मुखबिर ने सूचना दिया कि ओमकार बनवासी की गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वाला बदमाश श्यामसुन्दर बनवासी पुत्र सुबाष बनवासी निवासी सिधौना थाना मेंहनाजपुर जनपद आजमगढ़ मोबाईल, पैसा व अपने कपडे लेने के लिये अपने घर ग्राम सिधौना, मानिकपुर रोड से होकर जाने वाला है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष मेंहनाजपुर हीरेन्द्र प्रताप सिंह मय फोर्स द्वारा मानिकपुर रोड चिल्लूपुर के पास घेराबन्दी किया गया । कुछ देर पश्चात मानिकपुर की तरफ से 01 व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया, थानाध्यक्ष मेंहनाजपुर मय फोर्स जैसे ही व्यक्ति की ओर बढे कि उक्त व्यक्ति तमंचा निकालकर थानाध्यक्ष मेंहनाजपुर को लक्ष्य बनाकर जान मारने की नियत से फायरिंग करने लगा । पुलिस बल द्वारा आत्म समर्पण करने की पर्याप्त चेतावनी दिये जाने के पश्चात थानाध्यक्ष मेंहनाजपुर हीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा आत्मरक्षार्थ नियन्त्रित फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी । जिसे समय करीब 05:10 बजे हिरासत में लेकर उपचार हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेहनाजपुर ले जाया गया ।घायल बदमाश की पहचान सुन्दर बनवासी पुत्र सुबाष बनवासी निवासी सिधौना थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ उम्र 25 वर्ष के रुप में हुयी जिसके पास से 01 तमन्चा 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस .315 बोर, 01 एन्ड्राईड फोन (सैमसंग) बरामद हुआ हैं ।

rkpnews@desk

Recent Posts

नाले जस के तस: 9.50 लाख के सफाई टेंडर पर उठे सवाल, सभासद गौरव निषाद ने किया भुगतान रोक कर जांच की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में नालों की सफाई…

2 hours ago

50 मछुआरों का एनएफडीपी पोर्टल पर हुआ पंजीकरण

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मछली पालन, झींगा पालन, मछली विक्रेताओं, मत्स्य सहकारी समितियों, मछुआरा समूहों और…

2 hours ago

पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली प्रकाशित, शुरू हुआ निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा के अंतर्गत आने वाली…

2 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी,…

2 hours ago

सस्टेनेबिलिटी एम्बेसडर ग्लोबल एक्सचेंज कार्यक्रम में डीडीयू के सात विद्यार्थियों का चयन, बेंगलुरु में लेंगे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात विद्यार्थियों का चयन इको नेटवर्क…

2 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में प्रियंका का परचम, स्वर्ण पदक से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद के शारीरिक शिक्षा संकाय (बीपीएड)…

3 hours ago