बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के कोतवाली मुर्तिहा के अमृतपुर पुरैना गाँव में खनन विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा। मौके पर बालू खनन में लिप्त दो ट्रैक्टर ट्रॉली सीज कर दिया गया है। जबकि अन्य चालक वाहन लेकर फरार हो गए।
कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के अमृतपुर पुरैना गांव में अवैध बालू खनन लंबे समय से चल रहा है। खनन माफिया रात होते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खनन को पहुँच जाते हैं। इससे आम लोग भी परेशान हैं। क्षेत्र के लोगों ने अवैध खनन की शिकायत पुलिस के साथ जिला खनन अधिकारी से की थी। जिसपर गुरुवार रात को जिला खनन अधिकारी और कोतवाली की पुलिस ने छापा मार दिया और खनन में लगी दो ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। इसके बाद उसे कोतवाली लाकर सीज कर दिया।
कोतवाल शशि कुमार राणा ने बताया कि देर रात कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि खनन अधिकारी की तहरीर पर गाँव खनन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही दोनों ट्रैक्टर ट्राली सीज कर दिया गया है। मालूम हो कि कुछ माह पूर्व भी इनके ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध खनन में सीज किया गया था।
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…
पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…