एक व्यापारी ने दिया महिला को तालिबानी सजा

डलमऊ/रायबरेली(राष्ट्र की परम्परा)
जहां प्रदेश एवं केंद्र सरकार महिलाओं को बढ़ावा देने के लिए तमाम तरह के अभियान चला रही हैं, जिससे महिलाओं को मान सम्मान के साथ उनका हक मिल सके, लेकिन एक महिला को एक व्यापारी के द्वारा तालिबानी सजा दी गई है। कस्बे में अंगूठी और सोने की चैन चोरी को लेकर, गर्भवती महिला को प्रतिष्ठित व्यापारी व उसके पुत्रों के द्वारा ऐसी सजा दी गई है,जिससे मानवता की सारी हदें पार हो गई है। मामला तूल पकड़ने पर डलमऊ पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज किए जाने की बात कह रही है।
दरअसल डलमऊ कस्बे के शंकर नगर के रहने वाले एक प्रतिष्ठित व्यापारी के घर पर, डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मलियापुर गांव की एक महिला झाड़ू पोछा का काम करती है। व्यापारी के घर में सोने की चैन और अंगूठी गायब हो गई थी। बृहस्पतिवार को काम वाली औरत काम करने के लिए घर पहुंची तो, उस महिला के साथ प्रतिष्ठित व्यापारी एवं उसके दोनों पुत्रों के द्वारा पंखे में बांधकर पानी के पाइप से बेरहमी से पिटाई की गई। चोट के निशान देखकर लग रहा था, कि महिला को तालिबानी सजा दी गई। महिला को मारते मारते जब थक गए तो महिला पेशाब करने के बहाने घर से भागकर, मुराई बाग चौकी पहुंचकर पुलिस के सामने रोने लगी और कहने लगी बचा लो, बचा लो, नहीं तो यह लोग मुझे मार डालेंगे। व्यापारियों के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार से लोगों में भी मायूसी छा गई, वही पीड़ित महिला ने पूरे घटनाक्रम को रो-रो कर थानेदार से आपबीती बताई है। डलमऊ कोतवाल पंकज तिवारी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

rkpshomnath

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

1 hour ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

2 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

3 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

3 hours ago