नगर पालिका का माकपा ने किया घेराव

सड़क मरम्मत शुरू अन्य मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन

कोरबा/छत्तीसगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में कोरबा नगर निगम को विभाजित कर बांकी मोंगरा नगर पालिका परिषद का गठन किया गया है। इस पालिका में कोरबा नगर निगम के निर्वाचित पार्षदों को छोड़कर राज्य की भाजपा सरकार द्वारा भाजपा समर्थकों का मनोनयन कर दिया गया है, जो पूरी तरह से अवैधानिक है। भाजपा सरकार के ऐसे तानाशाहीपूर्ण रुख से वार्डों का विकास कार्य ठप्प हो गया है और पालिका क्षेत्र के रहवासी बिजली, सड़क, पानी जैसे बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे है और पालिका के जिम्मेदार अधिकारी उदासीन है।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने इन समस्याओं की ओर पालिका प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए शनिवार को नगर पालिका पर प्रदर्शन कर घेराव किया तथा वार्ड 63 मोंगरा के प्रभावित गांवों – बांकी बस्ती, मड़वाढोढा, पुरैना, मोंगरा बस्ती, गंगानगर, अवधनगर – में सड़क मरम्मत, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, नाली मरम्मत जैसे मानवीय सुविधाओं से संबंधित विकास कार्यों को पूरा करने की मांग की। इस घेराव और प्रदर्शन का नेतृत्व माकपा पार्षद राजकुमारी कंवर ने किया।
पालिका कार्यालय के तीन घंटे तक नागरिक घेराव के पालिका की सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो कार्यालय से बाहर आने के लिए मजबूर हुई। उन्होंने समस्याओं को सुना, ज्ञापन लिया तथा बांकी खदान के पास से मड़वाढोढा तक जर्जर सड़क मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू भी कराया। अन्य समस्याओं पर शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया।
माकपा जिला सचिव प्रशांत झा ने भी आरोप लगाया है कि निर्वाचित पार्षदों को दरकिनार करके जिस तरह बांकी पालिका का गठन किया गया है, उससे नगर सरकार की स्वायत्तता को ही चोट पहुंची है। उन्होंने कहा कि सत्ता की हवस में डूबी भाजपा अपने कृत्यों के जरिए अपना जन प्रतिनिधि चुनने वाली जनता जनार्दन का ही अपमान कर रही है। चूंकि मनोनीत पार्षद आम जनता के प्रति जिम्मेदार नहीं है, वार्डों में विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प है।
माकपा नेता ने कहा है कि माकपा हमेशा से राजनैतिक भेदभाव से ऊपर उठकर पिछड़े वार्डों के विकास के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की पक्षधर रही है। कोरबा नगर निगम में पार्टी के निर्वाचित पार्षदों ने इसके लिए संघर्ष किया है। बांकी पालिका के गठन के बाद भाजपा की भेदभावपूर्ण नीति के खिलाफ भी माकपा संघर्ष करेगी।
घेराव में प्रमुख रूप से जवाहर सिंह कंवर, देव कुंवर कंवर, हुसैन, नंदलाल कंवर, संजय यादव, अजीत, मोहपाल, दीपक साहू, जय कौशिक, दामोदर श्याम, रमेश दास, सुमेंद्र सिंह कंवर एवं सभी वार्डों के रहवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

3 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

12 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

14 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

14 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

14 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

14 hours ago