परिवार को न्याय नहीं मिला तो मामले को मुख्यमंत्री तक पहुचायेंगे- एमएलसी

भाजपा जिलाध्यक्ष और एमएलसी ने मृतक परिवार को न्याय का दिलाया भरोसा

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
हर्षित चौबे का शव मिलने के तीसरे दिन शुक्रवार को भाजपा एमएलसी रामसूरत राजभर परिजनों को शोक संवेदना देने फूलपुर कोतवाली के अंबारी के पांडेय का पूरा गांव पहुँचे। इस दौरान उन्होंने घटना की पूरी जानकारी परिजनों से लिया। भरोसा दिलाया कि यदि न्याय नहीं मिला तो मामले को मुख्यमंत्री तक पहुचाया जाएगा। वही भाजपा जिलाध्यक्ष ने मृतक परिजनों से मिलकर न्याय भरोसा दिलाया ।
फूलपुर कोतवाली के अंबारी के पाण्डेय का पूरा गांव निवासी हर्षित चौबे 16 पुत्र मुकेश चौबे 7 सितंबर से घर से लापता था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छात्र के दो दोस्तों पर के खिलाफ 8 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया था। अंबारी की शराब की दुकान के सीसीटीवी फुटेज में तीनो एक साथ शराब की दुकान के इर्द गिर्द दिखे थे। पुलिस दोनों दोस्तों को 8 सितम्बर घर से उठायी भी थी। इस दौरान बुधवार को हर्षित का छत विछत शव उसके घर के पास बाजरे के खेत मे मिला। सुबह गांव के लोग खेत की तरफ गए थे। खेत से उठ रही दुर्गंध के सहारे लोग शव के पास पहुँच गए। सूचना पर अंबारी चौकी और फूलपुर कोतवाली पुलिस भी पहुँच गयी। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने निरीक्षण किया। खोजी कुतिया खेत मे मिले चप्पल और पिलाश को सूंघकर गांव में एक आरोपी के घर तक गयी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन लगातार अंबारी चौकी और फूलपुर कोतवाली पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। छात्र की मौत से घर का चिराग बुझ गया। उसकी एक बड़ी बहन शिवांगी है। घटना की जानकारी होने पर भाजपा एमएलसी रामसूरत राजभर शुक्रवार को हर्षित के परिजनों से मिले। मृतक के परिजन त्रिलोकीनाथ चौबे, मुकेश चौबे ,प्रेमशिला ,अमित चौबे ने विलखते हुए एमएलसी राम सूरत राजभर और जिलाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव को घटना की जानकारी दिया।
एमएलसी राम सूरत राजभर ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। एसपी से न्याय दिलाने के लिए भी कहा गया है। यदि परिवार को न्याय नहीं मिला तो मामले को मुख्यमंत्री तक ले जाऊंगा। उन्होंने कहा कि फूलपुर पर प्रभारी निरीक्षक को हटाने के लिए एक महीने पहले ही पत्र लिखा गया था। लेकिन फूलपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को नही हटाया गयव । फिर एसपी से इस संबन्ध में बात की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक की कई शिकायतें मेरे पास आयी थी। जिसे एसपी से बताया भी था।
बुधवार की शाम भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने भी परिजनों को ढाढस बधाया और न्याय का भरोसा दिलाया । वहीं सीओ फूलपुर भी जांच करने पहुँचे थे। इस अवसर पर फूलपुर चेयरमैन राम आशीष बरनवाल , भाजपा मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप चौहान ,मुन्ना बाबा ,बिजय शंकर पाण्डेय ,सूरज पाण्डेय ,त्रिलोकी नाथ चौबे ,मुकेश ,अमित आदि लोग रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

20 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

22 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

22 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago